जांघों पर चकत्ते होने का क्या कारण है? यहां जानिए Thighs पर क्यों निकलते हैं लाल दाने
Jangh Par Lal Chakte Hona: जांघों के अंदरूनी हिस्से पर लाल चकत्ते निकलना या दाने हो जाना किसी इंफेक्शन के कारण होता है या फिर किसी और समस्या का लक्षण भी हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए जांघों के अंदरूनी हिस्से पर किस-किस वजह से निकलते हैं चकत्ते.

Rash And Bumps On Inner Thigh: जांघों के अंदरूनी हिस्से पर अक्सर ही कई तरह के रैशेज या दाने नजर आते हैं. कई बार ये दाने लाल रंग के पिंपल्स जैसे दिखते हैं, कई बार ये लाल रंग के पैचेस होते हैं और कई बार छोटे-छोटे दानेदार चकत्ते होते हैं जिनसे स्किन पर पर खुजली, जलन और दर्द महसूस होता है. ऐसे में यहां जानिए इन अलग-अलग तरह के दिखने वाले दानों के निकलने की क्या वजह हो सकती है.
दाद होना
2 / 7जांघों पर दाद हो जाने पर पहले छोटे-छोटे स्किन कलर के या फिर लाल रंग के दाने निकलते हैं जो धीरे-धीरे फैलते हैं जिससे स्किन कटना और फटना शुरू हो जाती है. दाद होने पर जांघों के अंदरूनी हिस्से पर जलन और खुजली होने लगती है.
एटॉपिक डर्मेटाइटिस या एक्जिमा
3 / 7एटॉपिक डर्मेटाइटिस या एक्जिमा में जाघों पर रैशेज हो जाते हैं. इसमें स्किन रूखी होने लगती है और स्किन पर जरूरत से ज्यादा खुजली होना शुरू हो जाती है.
कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस
4 / 7सख्त साबुन या डिटर्जेंट की चपेट में बार-बार आने पर कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस हो सकता है. इसमें स्किन पर लाल चकत्ते दिखने लगते हैं, खुजली होती है और स्किन पर छाले नजर आते हैं.
घमौरियां
5 / 7गर्मियों के मौसम में पसीने और गर्माहट से जांघों के अंदरूनी हिस्से पर घमौरियां निकल सकती हैं. घमौरियां होने पर त्वचा पर लाल रंग के छोटे-छोटे से दाने निकलते हैं जिनमें खुजली होती है.
रेजर बर्न
6 / 7अगर आपने जांघों पर रेजर चलाई है तो इससे रेजर बर्न हो सकता है. रेजर बर्न में स्किन पर लाल रंग के चकत्ते या दाने निकल सकते हैं. इसमें स्किन इरिटेट होने लगती है और स्किन पर जलन महसूस होती है.
चैफिंग
7 / 7जांघों के आपस में रगड़ खाने से चैफिंग हो जाती है. इसमें जांघें छिल जाती हैं जिससे जलन होने लगती है, त्वचा लाल हो जाती है और रैशेज नजर आते हैं.



















