1 दिन में कितने अंडे खाए जा सकते हैं?

Ek Din Me Kitne Ande Khane Chahiye: अंडे सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे देते हैं. लेकिन, अक्सर ही यह समझने में दिक्कत होती है कि एक दिन में कितने अंडे खाने चाहिए. ऐसे में यहां जानिए एक दिन में कितने अंडे खाए जा सकते हैं.

Boiled eggs per day
1 / 7

Eggs Per Day: जब बैलेंस्ड डाइट का जिक्र किया जाता है तो खानपान में अंडे शामिल करने के लिए भी कहा जाता है. अंडे सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे देते हैं और प्रोटीन के अच्छे स्त्रोत होने के चलते वेट लॉस डाइट में भी शामिल किए जाते हैं. लोग यह तो समझ जाते हैं कि अंडे (Eggs) सेहत के लिए अच्छे हैं लेकिन एक दिन में कितने अंडे खाने चाहिए ये नहीं समझ पाते. ऐसे में यहां जानिए प्रतिदिन कितने अंडे खाना सेहत के लिए अच्छा होता है.

विज्ञापन

सेहत के लिए फायदेमंद अंडे

सेहत के लिए फायदेमंद अंडे 2 / 7

अंडे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. एक अंडे में लगभग 7 ग्राम तक प्रोटीन होता है. इसके अलावा, अंडे विटामिन ए, बी, बी12 फोलेट, आयरन, सेलेनियम और अन्य माइक्रोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं.

विज्ञापन

हेल्दी वयस्क कितने अंडे खाएं

हेल्दी वयस्क कितने अंडे खाएं 3 / 7

हेल्दी वयस्क लोग एक दिन में 2 से 3 अंडे खा सकते हैं. एग वाइट ही नहीं बल्कि अंडे का पीला भाग भी सेहत के लिए फायदेमंद होगा.

वजन कम करने के लिए कितने अंडे खाएं

वजन कम करने के लिए कितने अंडे खाएं 4 / 7

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं या आपको कभी हाई कॉलेस्ट्रोल की दिक्कत रही है तो आप एक दिन में 2 से 3 अंडे का सफेद हिस्सा और एक पीला हिस्सा यानी एग योक खा सकते हैं.

विज्ञापन

दिमाग के लिए भी फायदेमंद हैं अंडे

दिमाग के लिए भी फायदेमंद हैं अंडे 5 / 7

अंडे कोलिन के अच्छे स्त्रोत होते हैं और इसीलिए अंडे खाने पर मेमोरी अच्छी रहती है, मूड अच्छा रहता है और सेल मेम्ब्रेन को फायदा मिलता है.

हार्ट हेल्थ अच्छी रखते हैं अंडे

हार्ट हेल्थ अच्छी रखते हैं अंडे 6 / 7

अंडे शरीर के अच्छे कॉलेस्ट्रोल को बढ़ाने में असरदार हो सकते हैं. ऐसे में अंडे खाए जाएं तो इससे दिल की सेहत अच्छी रहती है.

विज्ञापन

कैसे खाएं अंडे

कैसे खाएं अंडे 7 / 7

अंडे उबालकर खाए जा सकते हैं या फिर इन्हें ऑमलेट या भुजिया बनाकर भी खाया जा सकता है, हालांकि, उबले अंडे सेहत के लिए सबसे अच्छे माने जाते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन