‘हस्तर’ से भी खतरनाक ‘प्रलय’! Tumbbad 2 का मोशन पोस्टर देख कांप उठेंगे आप

Tumbbad 2 की शूटिंग मेकर्स ने हाल ही में शुरू कर दी है. इतना ही नहीं मेकर्स ने फिल्म Tumbbad 2 का एक मोशन पोस्टर जारी किया है, जिसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट कई गुणा बढ़ गई है. इस मोशन पोस्टर की हर कोई जमकर तारीफ कर रहा है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

tumbbad poster
1 / 5

आपको साउथ सिनेमा की फिल्में देखना पसंद है, तो आपने साउथ की कल्ट-क्लासिक हॉरर थ्रिलर फिल्म 'तुम्बाड़' का जरूर देखी होगी. इस फिल्म को लोगों देश भर में लोगों ने खुब पसंद किया था. इतना ही नहीं मेकर्स अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं.

विज्ञापन

तुम्बाड़ कब हुई थी रिलीज

तुम्बाड़ कब हुई थी रिलीज2 / 5

'तुम्बाड़' फिल्म को साल 2018 में रिलीज किया गया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी. वहीं अब मेकर्स इस मूवी का सीक्वल लेकर आ रहे हैं, जिसकी शूटिंग हाल ही में शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन

तुम्बाड़ 2 को मोशन पोस्टर हुआ जारी

तुम्बाड़ 2 को मोशन पोस्टर हुआ जारी3 / 5

दरअसल, आज यानी 7 अप्रैल 2026 को मेकर्स ने फिल्म 'तुम्बाड़ 2' का एक मोशन पोस्टर रिलीज किया है, जिसकी जमकर तारीफ हो रही है. इस मोशन पोस्टर को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. हालांकि, अगर आपने 'तुम्बाड़' फिल्म अभी तक नहीं देखी है, तो आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

तुम्बाड़ 2

तुम्बाड़ 24 / 5

'तुम्बाड़ 2' के मोशन पोस्टर में कुछ खास नजर नहीं आ रहा है. लेकिन इस पोस्टर में फिल्म का टाइटल लाल रंग से लिखा गया है, तो वहीं मोशन पोस्टर के अंत में लिखा आता है, प्रलय आएगा. शूटिंग शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन

तुम्बाड़ कहां देखें

तुम्बाड़ कहां देखें5 / 5

आपको बता दें कि मेकर्स ने मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'हर संत का एक अतीत होता है... और हर पापी का एक भविष्य होता है. पाप की विरासत लौट रही है, लालच का यह चक्र चलता रहेगा. तुम्बाड़ की दुनिया में आप सभी का एक बार फिर से स्वागत है.'

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन