‘हनुमान अंश’ आई पसंद तो OTT पर जरूर देखें संतों की जिंदगी पर बनीं ये 5 फिल्में, IMDb पर मिली शानदार रेटिंग
हाल ही में रिलीज हुई ‘हनुमान अंश’ भारतीय दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई है. अगर आपको भी धार्मिक मूवी देखना पसंद है, तो आज हम आपको संतों पर बनीं टॉप 5 फिल्मों के बारे में बताएंगे.

इन दिनों सिनेमाघरों में संत नीम करौली बाबा की जिंदगी पर आधारित बनी फिल्म हनुमान अंश जमकर कमाई कर रही है. यह मूवी 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. फिल्म को रिलीज हुए 53 दिन हो चुके हैं और यह मूवी अब भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. आज हम आपको 5 ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जो संतों की जिंदगी पर बनाई गई है.
संत ज्ञानेश्वर
2 / 6लिस्ट में पहला नाम साल 1964 में रिलीज हुई मूवी 'संत ज्ञानेश्वर' का शामिल है. इस फिल्म का निर्देशन मणिभाई व्यास ने किया था, जो संत ज्ञानेश्वर की जिंदगी पर बनाई गई है. इस मूवी को आईएमडीबी पर 10 में से 8.3 की शानदार रेटिंग मिली है. यह मूवी इन दिनों अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है, जिसे आप पूरे परिवार के साथ देखने का प्लान बना सकते है. साल 1962 में रिलीज हुई इस मूवी में बबलू, शाहु मोदक, सुधीर कुमार और सुलोचना जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया था.
शिर्डी के साईं बाबा
3 / 6दूसरे नंबर पर साल 1977 में रिलीज हुई 'शिर्डी के साईं बाबा' का नाम काबिज है. इस मूवी में बॉलीवुड के ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी समेत शत्रुघ्न सिन्हा, मनोज कुमार और सुधीर दलवी ने अभिनय किया था. फिल्म को IMDb पर 7.5 की रेटिंग मिली है. इस मूवी को आप अपने फैमिली के साथ ZEE5 पर घर बैठे देखने का प्लान बना सकते हैं.
संत तुकाराम
4 / 6तीसरे नंबर पर साल 1936 में रिलीज हुई मूवी 'संत तुकाराम' का नाम शामिल है. इस मूवी को उस दौर में काफी ज्यादा पसंद किया गया था. बता दें कि यह मूवी इतनी पुरानी है कि शायद ही आपको इस मूवी प्रिंट और वॉयस क्वालिटी पसंद आ सकती है. यह मूवी अब भी ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है. फिल्म को आईएमडीबी पर 6.5 की रेटिंग देखने को मिलने वाली है.
मीरा
5 / 6चौथे स्थान पर गुलजार के निर्देशन में बनी मूवी 'मीरा' का नाम आता है, जो साल 1979 में रिलीज की गई थी. इस फिल्म में हेमा मालिनी ने काफी शानदार अभिनय किया था. बता दें कि उस दौर की इस मूवी में हेमा मालिनी ने लीड रोल प्ले किया था. यह मूवी प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है. मीरा मूवी को आईएमडीबी पर 6.7 की रेटिंग दी गई है.
स्वामी विवेकानंद
6 / 6लिस्ट में आखिरी नाम साल 1998 में बनी फिल्म 'स्वामी विवेकानंद' का आता है. इस मूवी का रनटाइम लगभग 4 घंटे का है. इस फिल्म को जीवी अय्यर के निर्देशन में तैयार किया गया था. इस मूवी में राखी गुलजार, शशि कपूर और शम्मी कपूर ने काफी शानदार अभिनय किया है. वहीं फिल्म को आईएमडीबी रेटिंग में 7.3 मिला है.