Friday OTT Releases: अक्टूबर के पहले शुक्रवार को OTT पर होगा धमाका! रिलीज हो रहीं ये 5 फिल्में-सीरीज

Friday OTT Releases (2 October 2026): इस शुक्रवार ओटीटी पर नई-नई फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इनमें एक्शन, सस्पेंस, थ्रिलर और कॉमेडी का भरपूर डोज मिलेगा. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्में और सीरीज परफेक्ट चॉइस हैं. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

Friday ott releases 2 October
1 / 6
इस शुक्रवार ओटीटी पर दस्तक देने जा रहीं लेटेस्ट फिल्में-सीरीज (Pic Credit- IMDb)

Friday OTT Releases (2 October 2026): अक्टूबर के पहले शुक्रवार को ओटीटी पर मनोरंजन का तड़का लगने वाला है. नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर 5 फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इनमें आपको एक्शन, सस्पेंस, थ्रिलर और कॉमेडी का भरपूर डोज मिलेगा. बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्में और सीरीज परफेक्ट चॉइस हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों और सीरीज का नाम शामिल है.  

विज्ञापन

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट2 / 6

निविन पॉली और ममिता बैजू स्टारर 'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट' भी इस शुक्रवार यानी 2 अक्टूबर को ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. वहीं फिल्म में रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी सीन्स भी देखने को मिलेंगे. फिल्म में निविन पॉली और ममिता बैजू के साथ-साथ संगीत प्रताप, रोशन शनावस और मीनाक्षी रवींद्रन मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म को आप अपनी वीकेंड वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

विज्ञापन

हैशटैग लव

हैशटैग लव3 / 6

ये रोमांटिक-कॉमेडी सीरीज भी इस शुक्रवार ही ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म को आप 2 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. ये तमिल रोमांटिक सीरीज हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में उपलब्ध है. इस सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अर्जुन दास और ऐश्वर्या लक्ष्मी लीड रोल में हैं. वहीं इन दोनों के साथ-साथ सीरीज में अर्जुन चिंदबरम और राजा रुद्रकोडी भी मुख्य भूमिका में हैं.

डूइंग लाइफ

डूइंग लाइफ4 / 6

टायलर पेरी की ये ड्रामा फिल्म भी इस शुक्रवार 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. फिल्म की कहानी अकेली मां और पूर्व जेल गार्ड के इर्द-गिर्द घूमती है. इस फिल्म का ट्रेलर ही फैंस को खूब पसंद आया था. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें नाओमी बेकर, जे रीव्स, टैम्ब्रेला पेरी और करेन ओबिलोम मुख्य भूमिका में हैं.

विज्ञापन

पूजा मेरी जान

पूजा मेरी जान5 / 6

मृणाल ठाकुर और हुमा कुरैशी स्टारर 'पूजा मेरी जान' 2 अक्टूबर को जी5 पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में क्राइम, थ्रिलर और ड्रामा से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. मृणाल ठाकुर और हुमा कुरैशी को स्क्रीन पर साथ देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. मेकर्स ने जब से इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है, तभी से फैंस को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है.

शुमाकर '94- द बर्थ ऑफ अ लिजेंड

शुमाकर '94- द बर्थ ऑफ अ लिजेंड6 / 6

माइकल शूमाकर की लाइफ पर बनी ये एक डॉक्यूमेंट्री है. इसमें उनकी पहली वर्ल्ड ड्राइवर चैम्पियनशिप जीत की कहानी देखने को मिलने वाली है. ये डॉक्यूमेंट्री भी इस शुक्रवार यानी 2 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. इस सीरीज को आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर भी बिंज वॉच कर सकते हैं. इस फिल्म की कहानी को फैंस कितना पसंद करते हैं ये तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन