13 साल बाद OTT पर रिलीज हुई राजकुमार राव की ये दमदार फिल्म, कोर्ट-रूम ड्रामा ने जीते थे 2 नेशनल अवॉर्ड
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपको एक्टर की एक ऐसा मूवी के बारे में बताएंगे, जो 13 साल पहले रिलीज हुई थी. हालांकि, अब यह मूवी ओटीटी पर दस्तक देने वाली है.

एक्टर राजकुमार राव बॉलीवुड का एक जाना माना नाम है. उनकी मूवी को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं. इतना ही नहीं एक्टर को हिंदी सिनेमा का वर्सेटाइल एक्टर भी माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजकुमार राव की वो कौन सी फिल्म है, जिसने उन्हें बॉलीवुड में एक अलग पहचान दिलाई है. इस मूवी को लोगों ने काफी प्यार दिया था. एक्टर की यह मूवी 13 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अवॉर्ड भी जीता था.
शाहिद फिल्म
2 / 5आज हम आपको राजकुमार राव की उस मूवी के बारे में बताएंगे, जो 13 साल पहले रिलीज की गई थी. हालांकि, अब यह मूवी ओटीटी पर स्ट्रीम होने जा रही है. इस फिल्म के लिए एक्टर राजकुमार राव को सर्वश्रेष्ठ एक्टर के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा गया था. अगर आप अब भी मूवी का नाम नहीं समझ पाए हैं, तो हम आपको फिल्म का नाम आगे की स्लाइड में बताने जा रहे हैं.
शाहिद फिल्म कैसी है?
3 / 5हम राजकुमार राव की जिस मूवी के बारे में बात तक कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि एक कोर्ट-रूम ड्रामा है. हालांकि, यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी. लेकिन इस मूवी की शानदार कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. हम बात कर रहे हैं, राजकुमार राव की फिल्म 'शाहिद' (Shahid) की. ओटीटी पर देखने के लिए कोई कोर्ट-रूम ड्रामा तलाश रहे हैं, तो यह फिल्म आपके लिए ही होने वाली है.
शाहिद फिल्म ओटीटी पर कहां देखें?
4 / 5राजकुमार राव की फिल्म 'शाहिद' (Shahid) साल 2012 में रिलीज की गई थी. लेकिन 13 साल के लंबे इंतजार के बाद एक्टर राजकुमार राव की फिल्म 'शाहिद' ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज कर दी गई है. मूवी की ओटीटी रिलीज की जानकारी फिल्म के को-राइटर अपूर्वा एम असरानी ने एक्स पर शेयर किया है.
शाहिद फिल्म ने कितने नेशनल अवॉर्ड जीते थे?
5 / 5'शाहिद' (Shahid) फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता ने किया था. इस मूवी ने 61वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के दौरान दो अवॉर्ड अपने नाम किया था, फिल्म के एक्टर राजकुमार राव को बेस्टर एक्टर के अवॉर्ड मिला था, तो वहीं डायरेक्टर हंसल मेहता को बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार दिया गया था.