OTT Releases This Week: 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक, OTT पर रिलीज होंगी ये 5 फिल्में-सीरीज; देखें लिस्ट

OTT Releases This Week: ओटीटी पर इस हफ्ते एंटरटेनमेंट का डोज मिलने वाला है. प्राइम वीडियो से लेकर नेटफ्लिक्स तक नई-नई फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इनमें आपको सस्पेंस-एक्शन और कॉमेडी से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

OTT Releases This Week
1 / 6
ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज होने जा रहीं 5 फिल्में-सीरीज (Pic Credit- IMDb)

OTT Releases This Week: नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर नई-नई फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इनमें आपको एक्शन-सस्पेंस और कॉमेडी से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रिलीज होने जा रहीं इन फिल्मों और सीरीज को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों और सीरीज का नाम शामिल है.  

विज्ञापन

पूजा मेरी जान

पूजा मेरी जान2 / 6

हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर स्टारर ये मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म भी इसी हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. ये फिल्म 2 अक्टूबर को जी5 पर रिलीज हो रही है. फिल्म में मृणाल ठाकुर और हुमा कुरैशी दमदार किरदार निभा रही हैं. इस फिल्म में इन दोनों के साथ-साथ विक्रम सिंह चौहान और विजय राज भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में प्यार और धोखे की कहानी देखने को मिलेगी.

विज्ञापन

ओह माय डॉग

ओह माय डॉग3 / 6

पंकज त्रिपाठी की ये फिल्म भी 2 अक्टूबर को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म की कहानी एनिमल लवर्स के इर्द-गिर्द घूमती है. वहीं फिल्म में इमोशनल ड्रामा देखने को मिलेगा. अगर आप अपनी फैमिली के साथ कोई फिल्म बिंज वॉच करना चाहते हैं तो इस फिल्म को अपनी लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का फैंस को लंबे समय से इंतजार था, अब फाइनली इंतजार खत्म होने जा रहा है.

दुपहिया सीजन 2

दुपहिया सीजन 24 / 6

प्राइम वीडियो की फेमस सीरीज 'दुपहिया' का दूसरा सीजन रिलीज होने जा रहा है. इस सीरीज के दूसरे सीजन को आप 1 अक्टूबर से ओटीटी पर देख सकते हैं. पहले सीजन की तरह ही दूसरा सीजन भी प्राइम वीडियो पर ही रिलीज होने जा रहा है. सीरीज में गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

बेथलेहेम कुडुम्बा यूनिट

बेथलेहेम कुडुम्बा यूनिट5 / 6

कॉमेडी और रोमांस से भरी ये फिल्म भी ओटीटी पर तहलका मचाने आ रही है. इस फिल्म को आप 2 अक्टूबर से जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. फिल्म में निविन पॉली और ममिता बैजू लीड रोल में हैं. थिएटर में ये फिल्म 21 अगस्त को रिलीज हुई थी, वहीं अब ओटीटी पर ये फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था.

हैशटैग लव

हैशटैग लव6 / 6

ये कॉमेडी और रोमांटिक सीन्स से भरी सीरीज 2 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को आप 4 भाषाओं में देख सकते हैं. इनमें तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाएं शामिल हैं. इस सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें ऐश्वर्या लक्ष्मी, अर्जुन दास, अर्जुन चिदंबरम और राजा रुद्रकोडी लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों को स्क्रीन पर साथ देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन