बॉलीवुड स्टार्स से क्रिकेटर तक, छोटे पर्दे पर उतरे ये 5 सितारे; संभाली होस्ट बनने की जिम्मेदारी
Bollywood Actors-Cricketers Host: फिल्म इंडस्ट्री से लेकर क्रिकेट जगत तक के सितारे रियलिटी शो में बतौर होस्ट बनकर ऑडियंस को एंटरटेन कर रहे हैं. इन सितारों ने ऑडियंस के दिलों में अब एक अलग ही जगह बना ली है. चलिए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन से सितारे शामिल हैं.

Bollywood Actors-Cricketers Host: बॉलीवुड से लेकर क्रिकेटर्स तक छोटे पर्दे पर होस्ट बन गए हैं. रियलिटी शो के होस्ट बनकर भी ये सितारे ऑडियंस के दिलों पर राज कर रहे हैं. हाल ही में पूर्व क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग भी 'राइज एंड फॉल 2' के होस्ट बनकर रियलिटी शोज की दुनिया में एंट्री कर चुके हैं. प्राइम वीडियो का ये शो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. चलिए जानते हैं कौन-कौन से सितारे हैं जो रियलिटी शो के होस्ट बनकर ऑडियंस का दिल जीत रहे हैं.
सलमान खान
2 / 6बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. सलमान खान सालों से रियलिटी शो 'बिग बॉस' की होस्टिंग कर रहे हैं. 'बिग बॉस' सलमान खान की वजह से ऑडियंस में छाया हुआ है. सोशल मीडिया पर भी इस शो को ऑडियंस काफी पसंद करती है. वहीं हाल ही में 'बिग बॉस 20' को भी सलमान खान ही होस्ट कर रहे हैं और फैंस उन्हें काफी पसंद भी कर रहे हैं.
वीरेंद्र सहवाग
3 / 6पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी होस्टिंग की दुनिया में उतर आए हैं. वीरेंद्र सहवाग हाल ही में शुरू हुए 'राइज एंड फॉल 2' को होस्ट कर रहे हैं. ये शो 26 सितंबर से ही शुरू हुआ है और शुरू होते ही चर्चाओं में छा गया है. प्राइम वीडियो पर ये रियलिटी शो पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. वहीं शो में बॉलीवुड स्टार्स से लेकर राजनीति से जुड़े लोग भी नजर आ रहे हैं. इस शो को विरेंद्र सहवाग स्ट्रॉन्ग तरीके से होस्ट कर रहे हैं.
रोहित शर्मा
4 / 6पूर्व क्रिकेटर रोहित शर्मा भी होस्टिंग की दुनिया में एंट्री कर चुके हैं. सोनी टीवी पर आ रहे नए शो 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' को पूर्व क्रिकेटर होस्ट कर रहे हैं. फैंस को रोहित शर्मा की होस्टिंग काफी पसंद भी आ रही है. वहीं ये शो रिलीज होते ही चर्चाओं में आ गया है. सोशल मीडिया पर इस शो के सीन्स काफी वायरल हो रहे हैं और फैंस इस शो को काफी पसंद भी कर रहे हैं.
अजय देवगन
5 / 6अजय देवगन भी टीवी शो के होस्ट बनकर छोटे पर्दे पर अपना डेब्यू कर चुके हैं. सालों से इस शो को अनूप सोनी होस्ट कर रहे थे, वहीं अब अजय देवगन इस शो को होस्ट करते नजर आ रहे हैं. अजय देवगन के इस अंदाज को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं. वहीं 'क्राइम पैट्रोल' को अब अजय देवगन के फैंस भी देख रहे हैं. वहीं अजय देवगन की होस्टिंग की भी खूब तारीफ की जा रही है.
अमिताभ बच्चन
6 / 6सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सालों से 'कौन बनेगा करोड़पति' को होस्ट कर रहे हैं. वहीं फैंस को उनकी होस्टिंग काफी पसंद भी है. इस शो में अमिताभ बच्चन का अलग ही अंदाज देखने को मिलता है. शो के पूरे देश से कंटेस्टेंट्स आते हैं और अपने ज्ञान का परिचय देकर करोड़ों की राशि जीतकर चले जाते हैं. इस दौरान अमिताभ बच्चन इन कंटेस्टेंट्स की ज्ञान की परीक्षा लेते दिखाई देते हैं.