JioHotstar पर नंबर-1 बनी अक्षय कुमार की ये कॉमेडी-ड्रामा फिल्म, कहानी देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

ओटीटी पर इन दिनों अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' टॉप 5 में ट्रेंड कर रही हैं. इस लिस्ट में साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड की मूवी भी शामिल है.

Jio hotstar
1 / 6
JioHotstar पर छाई ये 5 मूवी (PIC-IMDb)

ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर इन दिनों कई जोनर की फिल्में मौजूद है, जो इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए है. आज हम आपको 5 ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, आज यानी रविवार को ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है. इस लिस्ट में अक्षय कुमार की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' से लेकर रणवीर सिंह की एक्शन-थ्रिलर ‘धुरंधर’ का नाम मौजूद है. अगर आप भी जियो हॉटस्टार पर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो आपको ये 5 फिल्में काफी बेहतरीन लगने वाली है.  

विज्ञापन

वेलकम टू द जंगल

वेलकम टू द जंगल2 / 6

लिस्ट में पहला नाम अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' इन दिनों ओटीटी पर जमकर देखी जा रही है. इस मूवी को हर कोई पसंद कर रहा है. इस मूवी को अहमद खान (Ahmed Khan) के डायरेक्शन तैयार किया गया था. इस मूवी ने ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर सभी को पीछे छोड़ दिया है और नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में अक्षय के साथ सुनील शेट्टी और दिशा पाटनी अहम किरदार में नजर आए थे.

विज्ञापन

कंगुवा

कंगुवा3 / 6

दूसरे नंबर पर सूर्या और दिशा पाटनी की मूवी ‘कंगुवा’ का नाम आता है. यह मूवी जब थिएटर्स में रिलीज हुई थी इस मूवी को लेकर काफी बज बना हुआ था. यह मूवी साल 2024 में रिलीज हुई थी. यह मूवी इन दिनों जियो हॉटस्टार पर नंबर-2 पर ट्रेंड कर रही है. यह मूवी को आप घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं.

द इंडिया स्टोरी

द इंडिया स्टोरी4 / 6

तीसरे स्थान पर ‘द इंडिया स्टोरी’ का नाम आता है. यह एक तमिल सिनेमा की फिल्म है, जो नंबर 3 पर छाई हुई है. इस मूवी में श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल ने अहम किरदार निभाया है. इस मूवी को चेतन DK के डायरेक्शन में तैयार किया गया है. अगर आप पूरे परिवार के साथ कोई मूवी देखने का प्लान बना रहे हैं, यह फिल्म आपके लिए बेस्ट होने वाली है.

विज्ञापन

घोस्ट ट्रेन

घोस्ट ट्रेन5 / 6

चौथे नंबर पर साउथ कोरिया की सीरीज ‘घोस्ट ट्रेन’ का नाम शामिल है. इस मूवी को ताक से-वुंग के डायरेक्शन में तैयार किया है. अगर आपको कोरियन ड्रामा या फिल्में देखना पसंद है, तो ‘घोस्ट ट्रेन’ को देखने का प्लान बना सकते हैं. यह मूवी जियो हॉटस्टार पर टॉप 4 में ट्रेंड कर रही है.

धुरंधर: द रिवेंज

धुरंधर: द रिवेंज6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का आता है. यह मूवी 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी ने देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में शानदार कलेक्शन किया था. यह मूवी इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर नंबर 5 पर ट्रेंड कर रही है. इस मूवी में रणवीर सिंह ने काफी दमदार किरदार निभाया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन