'पिंक' से 'बैंडिट क्वीन' तक, महिलाओं के अधिकारों को दिखाती हैं ये 5 फिल्में, OTT पर हैं मौजूद
Bollywood 5 Women Empowerment Movies: बॉलीवुड की 5 फिल्में ऐसी हैं जो महिला के अधिकारियों को दिखाती हैं. इन फिल्मों में आपको इमोशन्स से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. इसके साथ ही इनमें तापसी पन्नू की फिल्म से लेकर श्रीदेवी तक की फिल्म शामिल हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.

Bollywood 5 Women Empowerment Movies: बॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी हैं जिनमें महिला के अधिकारों को बड़े ही खूबसूरती से दिखाया गया है. आज हम आपको इनमें शामिल 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं. इनमें आपको महिलाओं सशक्तिकरण के बारे में देखने को मिलेगा. इन फिल्मों को आप ओटीटी पर बिंज वॉच कर सकते हैं. इनमें तापसी पन्नू की फिल्म से लेकर श्रीदेवी तक की फिल्म शामिल हैं. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.
पिंक
2 / 6अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर 'पिंक' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में 3 लड़कियों की कहानी को दिखाया गया है. फिल्म में तापसी पन्नू के साथ-साथ कीर्ति कुल्हारी और एंड्रिया तारियांग भी लीड रोल में हैं. रिलीज होते ही ये फिल्म सिनेमाघरों में छा गई थी. वहीं इस फिल्म के गानों के साथ-साथ फिल्म की कहानी को भी खूब पसंद किया गया. इस फिल्म को आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.
थप्पड़
3 / 6तापसी पन्नू की ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में तापसी पन्नू की एक्टिंग को फैंस ने खूब पसंद किया. इस फिल्म में महिलाओं के अधिकार पाने की कहानी देखने को मिलती है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें पवैल गुलाटी, रत्ना पाठक शाह और मानव कौल जैसे सितारे शामिल हैं. इस फिल्म में आपको इमोशन्स से भरे सीन्स भी देखने को मिलते हैं. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
क्वीन
4 / 6कंगना रनौत की 'क्वीन' में भी महिला सशक्तिकरण की कहानी को दिखाया गया है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक लड़की को उसका होने वाला पति शादी के दिन छोड़कर चला जाता है. इसके बाद वो लड़की खुद की लाइफ एन्जॉय करती है और अकेले ही हनीमून पर पेरिस घूमने चली जाती है. फिल्म दिखाती है कि लड़कियां किसी से कम नहीं होती. ये फिल्म भी प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.
इंग्लिश विंग्लिश
5 / 6दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की ये फिल्म भी महिलाओं की लाइफ को दिखाती है. इस फिल्म में श्रीदेवी की एक्टिंग को फैंस ने खूब पसंद किया था. वहीं फिल्म की कहानी और फिल्म के गाने ऑडियंस को खूब पसंद भी आए थे. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें श्रीदेवी के साथ-साथ आदिल हुसैन, मेहदी नेब्बू, प्रिया आनंद, सुजाता कुमार और सुभा देशपांडे लीड रोल में हैं. ये जी5 पर मौजूद है.
बैंडिट क्वीन
6 / 6सीमा बिस्वास की ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में सीमा बिस्वास ने फूलन देवी का किरदार निभाया है. फूलन देवी की रियल लाइफ की कहानी को इस फिल्म में दिखाया गया है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे फूलन देवी के साथ जब गलत होता है तो वो सबसे बदला लेती है. इस फिल्म को फैंस ने खूब पसंद किया था. वहीं ये फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.