7 एपिसोड्स की सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज Netflix पर बनी ट्रेंडिंग, लापता बेटी की तलाश में निकली एक मां!
Netflix Top Trending Series: अगर आप सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज देखने के शौकीन हैं तो 7 एपिसोड्स की सीरीज को अपनी वीकेंड लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस सीरीज में आपको हर मोड़ पर ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. चलिए जानते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.

Netflix Top Trending Series: नेटफ्लिक्स पर हाल ही में सस्पेंस और थ्रिलर से भरी सीरीज रिलीज हुई है. 7 एपिसोड्स की ये सीरीज रिलीज होते ही टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. इस सीरीज की कहानी में लापता बेटी और मां की तलाश की कहानी देखने को मिलती है. सोशल मीडिया पर इस सीरीज के सीन्स काफी वायरल हो रहे हैं. नेटफ्लिक्स की इस सीरीज को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.
नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म
2 / 6नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही इस सीरीज का नाम 'शक: ट्रस्ट नो वन' है. परिणीति चोपड़ा और जेनिफर विंगेट स्टारर ये सीरीज हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. वहीं रिलीज होते ही ये सीरीज नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर ट्रेंड हो रही है. इसकी कहानी सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है. वहीं हर मोड़ पर आपको इस सीरीज में ट्विस्ट एंड टर्न्स ही देखने को मिलेंगे.
सीरीज की कहानी
3 / 6सीरीज की कहानी की बात करें तो इसमें अपनी लापता बेटी की तलाश में निकली एक मां अन्विता दत्त की कहानी देखने को मिलती है. अन्विता की बेटी का जन्म जब होता है तभी उसकी बेटी हॉस्पिटल से लापता हो जाती है. जिसके बाद अन्विता सदमे में चली जाती है. वहीं अन्विता अपनी बेटी की तलाश में जुट जाती है. अन्विता की तलाश 8-9 साल तक चलती है. वहीं हर साल अन्विता अपनी बेटी का जन्मदिन भी मनाती है.
कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स
4 / 6कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे अन्विता के शक के घेरे में कई लोग आते हैं. वहीं कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब शिमला में रहने वाली साक्षी और उसकी बेटी रिया की एंट्री कहानी में होती है. अन्विता दावा करती है कि रिया ही उसकी बेटी है. जिसके बाद वो साक्षी को अपने शक के घेरे में ले लेती है. क्लाइमैक्स में असली सस्पेंस छुपा है. सस्पेंस जानने के लिए आपको ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर देखनी होगी.
सीरीज की स्टारकास्ट
5 / 6सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अन्विता का किरदार परिणीति चोपड़ा ने बखूबी निभाया है. इसके साथ ही परिणीति चोपड़ा के साथ-साथ सीरीज में जेनिफर विंगेट भी लीड रोल में हैं. जेनिफर विंगेट की एक्टिंग भी ऑडियंस को काफी पसंद आई. सीरीज में परिणीति चोपड़ा और जेनिफर विंगेट के साथ-साथ ताहीर राज भसीन, हरलीन सेठी, अनुप सोनी और सोनी राजदान भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं.
सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग
6 / 6नेटफ्लिक्स की ये सीरीज दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं इस सीरीज ने 'चुंबक' सीरीज को भी पीछे छोड़ दिया है. अगर आप वीकेंड पर अपनी फैमिली के साथ घर में बैठकर सीरीज देखना चाहते हैं तो इस सीरीज को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. हालांकि इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 5.1 ही है, लेकिन फैंस को सीरीज की कहानी काफी पसंद आ रही है.



















