कीर्ति सुरेश-राधिका आप्टे की सीरीज ‘अक्का’ की OTT रिलीज डेट आई सामने, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?

अगर आप भी कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की सीरीज ‘अक्का’ का ओटीटी पर बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं, तो आप के लिए एक गुड न्यूज है. दरअसल, इस सीरीज की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है. आइए जानते हैं यह मूवी कब और कहां स्ट्रीम होने वाली है.

Akka series
1 / 5
‘अक्का’ की OTT रिलीज डेट आई सामने (PIC-YRF, Youtube)

अगर आपको भी कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की फिल्में या सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपको उनकी एक ऐसी मूवी-सीरीज के बारे में बताएंगे, जो 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है. इस सीरीज का दर्शक काफी लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं. दरअसल, सीरीज के मेकर्स ने साल 2025 में सीरीज का पहला लुक जारी किया था.  हालांकि, अभी तक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की ओर से सीरीज की रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.  

विज्ञापन

अक्का सीरीज

अक्का सीरीज2 / 5

कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की वेब सीरीज अक्का की कहानी की बात करें, तो यह सीरीज साल 1980 के दशक पर बुनी गई है. इस सीरीज को दक्षिण भारतीय शहर पेरनुरु पर तैयार किया गया है, जिसमें आपको एक सख्त मातृसत्तात्मक समाज की बढ़त को दिखाया गया है. इस वेब सीरीज में आपको महिलाओं की ताकत को बड़ी ही सादगी के साथ पेश किया गया है.

विज्ञापन

अक्का सीरीज कब होगी रिलीज

अक्का सीरीज कब होगी रिलीज3 / 5

दरअसल, राधिका-कीर्ति की सीरीज में देखने को मिलता है कि राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक की ताकत महिलाएं अपने हाथों में रखती है. वहीं इस समूह के केंद्र में 'अक्का' नाम की महिला होती है. दरअसल, इस ग्रुप में ताकतवर महिलाओं को दिखाया गया है. यह सीरीज आपको पूरे टाइम बोर नहीं होने देती है.

अक्का सीरीज की कहानी

अक्का सीरीज की कहानी4 / 5

इस वेब सीरीज में 'अक्का' ग्रुप को इतना ताकतवर दिखाया गया है, जो पेरनुरु में सोने की गैर-कानूनी तस्करी को मैनेज करती है. अक्का सीरीज आपको डर के साथ-साथ वफादारी भी देखने को मिलने वाली है. अगर आपको एक्शन-थ्रिलर और सस्पेंस वाली सीरीज देखना पसंद है, तो आपको यह सीरीज काफी पसंद आने वाली है.  राधिका की इस वेब सीरीज को आप पूरे परिवार के साथ देखने का प्लान बना सकते हैं.

विज्ञापन

अक्का सीरीज को किसने डायरेक्ट किया?

अक्का सीरीज को किसने डायरेक्ट किया?5 / 5

आपको बता दें कि 'अक्का' वेब सीरीज को YRF एंटरटेनमेंट के द्वारा प्रोड्यूस किया गया है. इस सीरीज में राधिका आप्टे-कीर्ति सुरेश के साथ तन्वी आजमी ने भी काफी अहम किरदार निभाया है. वहीं इस सीरीज का निर्देशन धर्मराज शेट्टी ने किया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन