Netflix Top 5 Movies: नेटफ्लिक्स पर ये 5 लेटेस्ट फिल्में मचा रहीं धमाल, वीकेंड बिंज वॉच लिस्ट में कर लें ऐड

Netflix Top 5 Trending Movies: नेटफ्लिक्स पर नई-नई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं. ये फिल्में टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई हैं. इन फिल्मों में आपको सस्पेंस, क्राइम और कॉमेडी से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.

Netflix Top 5 Trending Movies
1 / 6
नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई लेटेस्ट फिल्में (Pic Credit- IMDb)

Netflix Top 5 Trending Movies: नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में फेरबदल देखने को मिला है. लेटेस्ट फिल्मों ने ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. इनमें आपको सस्पेंस, क्राइम और कॉमेडी से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. वीकेंड बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्में परफेक्ट चॉइस हैं. इन फिल्मों को आप अपनी वीकेंड वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. चलिए जानते हैं नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं.

विज्ञापन

इरुमुडी

इरुमुडी2 / 6

रवि तेजा की 'इरुमुडी' नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में सस्पेंस, एक्शन और थ्रिलर से भरे सीन्स शामिल है. फिल्म में रवि तेजा फुल एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं. वहीं फिल्म में इमोशनल एंगल भी देखने को मिलता है. फिल्म में रवि तेजा के साथ-साथ प्रिया भवानी शंकर, सई कुमार और बेबी नक्षत्र लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

विश्वनाथ एंड सन्स

विश्वनाथ एंड सन्स3 / 6

सूर्या और ममिता बैजू स्टारर 'विश्वनाथ एंड सन्स' भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में ये फिल्म दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. सोशल मीडिया पर सूर्या और ममिता बैजू की केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. सूर्या और ममिता बैजू के साथ-साथ इस फिल्म में रवीना टंडन भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म को आप अपनी फैमिली के साथ देख सकते हैं.

मोधा रात्रि

मोधा रात्रि4 / 6

ऋषिकांत स्टारर ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में आपको एक से बढ़कर एक कॉमेडी से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं फिल्म ने ओटीटी पर रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में कब्जा कर लिया है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें ऋषिकांत के साथ-साथ अनिश्मा अनिलकुमार, भानुप्रिया, भगवती पेरुमल और चेतन भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. इन सितारों की एक्टिंग को फैंस ने खूब पसंद भी किया.

विज्ञापन

बेबी डू डाई डू

बेबी डू डाई डू5 / 6

हुमा कुरैशी की 'बेबी डू डाई डू' भी नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई है. इस फिल्म में हुमा कुरैशी एक्शन सीन्स करती नजर आ रही हैं. वहीं इस फिल्म में सिकंदर खेर भी लीड रोल में हैं. इन दोनों सितारों की एक्टिंग को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं. अगर आप थ्रिलर और डार्क कॉमेडी से भरी फिल्में देखने के शौकीन हैं तो इस फिल्म को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

लस्ट स्टोरीज 3

लस्ट स्टोरीज 36 / 6

ये मल्टीस्टारर फिल्म हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. फिल्म में लव, रोमांस और कॉमेडी से भरे सीन्स देखने को मिलते हैं. वहीं इस फिल्म में 4 कहानियां दिखाई गई हैं. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, विजय वर्मा, अभिषेक बनर्जी, गुरफतेह पीरजादा, सना थम्पी, अली फजल, राधिका मदन, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन