Prime Video पर छाई 4 सीजन की ये हॉरर-थ्रिलर सीरीज, हर वीकेंड रिलीज हो रहा नया एपिसोड; क्या आपने देखी?

Prime Video Top Trending Series: प्राइम वीडियो की एक सीरीज ऐसी है जिसने टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में कब्जा किया हुआ है. इस सीरीज के अब तक 4 सीजन रिलीज हो चुके हैं. हालांकि चौथे सीजन का एक-एक एपिसोड हर वीकेंड पर रिलीज हो रहे हैं. चलिए जानते हैं हम किस हॉरर थ्रिलर वेब सीरीज की बात कर रहे हैं?

prime video top trending series from
1 / 7

विज्ञापन

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग सीरीज

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग सीरीज2 / 7

प्राइम वीडियो की इस ट्रेडिंग हॉरर थ्रिलर सीरीज का नाम 'फ्रॉम' है. हेरोल्ड पेरिन्यू स्टारर इस सीरीज में आपको हॉरर के साथ-साथ थ्रिलर सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये प्राइम वीडियो की ये सीरीज परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

4 सीजन हो चुके रिलीज

4 सीजन हो चुके रिलीज3 / 7

इस सीरीज के अब तक 4 सीजन रिलीज हो चुके हैं. हालांकि चौथे सीजन के अभी तक 2 एपिसोड ही रिलीज हुए हैं. इस सीजन के एपिसोड हर वीकेंड एक-एक करके रिलीज किए जा रहे हैं, जिससे ऑडियंस की एक्साइटमेंट और तेज हो गई है.

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी4 / 7

सीरीज की स्टोरी की बात करें तो इसकी स्टोरी एक ऐसे टाउन के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां अलग-अलग जगह से कुछ लोग आकर यहां फंस जाते हैं. ये लोग इस टाउन से बाहर ही नहीं निकल पाते हैं. वहीं इस टाउन में इन लोगों के साथ अजीबो-गरीब घटनाएं भी होती हैं.

विज्ञापन

सीरीज में ट्विस्ट एंड टर्न्स

सीरीज में ट्विस्ट एंड टर्न्स5 / 7

'फ्रॉम' सीरीज की कहानी में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं. वहीं इस टाउन में खुद को छुपाने के लिए इन लोगों को रात में घर से बाहर नहीं निकलना होता, अगर ये बाहर निकलते हैं तो मोन्सटर्स उन्हें मार देते हैं.

सोशल मीडिया पर सीन्स वायरल

सोशल मीडिया पर सीन्स वायरल6 / 7

सीरीज की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे ये और ज्यादा पेंचीदा हो जाती है. इस सीरीज की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज के सीन्स काफी वायरल हैं.

विज्ञापन

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग7 / 7

'फ्रॉम' की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 7.8 है. वहीं सीरीज में हेरोल्ड पेरिन्यू के साथ-साथ कैटालिना सैंडिनो मोरेनो, इयोन बेली, डेविड अल्पे, एलिजाबेथ सॉन्डर्स, शॉन मजूमदार और क्लोई वैन लैंडशूट लीड रोल में नजर आए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन