Numerology: बड़े 'खुद्दार' होते हैं इस मूलांक के लोग, आत्म-सम्मान के लिए दांव पर लगा देते हैं सब कुछ, इस एक्टर का भी है यही नंबर

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास मूलांक के लोग बड़े स्वाभिमानी होते हैं. वे अपने आत्म-सम्मान के लिए सब कुछ दांव पर लगा सकते हैं. इस खास मूलांक के गुणों से यह सिलेब्रिटी भी भरा हुआ है. आइए जानते हैं.

ranbir kapoor numerology
1 / 10
ranbir kapoor numerology

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास मूलांक के लोग बड़े स्वाभिमानी होते हैं. वे अपने आत्म-सम्मान के लिए सब कुछ दांव पर लगा सकते हैं. इस खास मूलांक के गुणों से यह सिलेब्रिटी भी भरा हुआ है. आइए जानते हैं.  

विज्ञापन

अंक ज्योतिष विद्या

अंक ज्योतिष विद्या2 / 10

अंक ज्योतिष विद्या के अनुसार, हर नंबर अपना एक मतलब होता है. इसके जरिए आप व्यक्ति के व्यक्तित्व और स्वभाव के बारे में जान सकते हैं. मूलांक आप अपनी जन्मतिथि के योग से जान सकते हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

कौन सा है मूलांक?

कौन सा है मूलांक?3 / 10

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, ऐसे लोगों का मूलांक 1 होता है. इन जातकों पर सबसे ज्यादा सूर्य ग्रह का प्रभाव होता है. यह तेज जातकों के चेहरे पर हमेशा नजर आता है. (Credit- Pinterest)

मूलांक 1 वालों का स्वभाव

मूलांक 1 वालों का स्वभाव4 / 10

मूलांक 1 वाले लोग स्वभाव से बेहद खुद्दार और आत्म-सम्मान को सर्वोपरि रखने वाले होते हैं. इनके अंदर जन्मजात नेतृत्व करने की क्षमता (Leadership Quality) होती है. ये किसी के दबाव में रहकर काम करना पसंद नहीं करते और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना चाहते हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

सेल्फ रिस्पेक्ट होती है सबसे आगे

सेल्फ रिस्पेक्ट होती है सबसे आगे5 / 10

इन लोगों की सेल्फ रिस्पेक्ट सबसे आगे होती है. उसे बचाने के लिए ये अपना सब कुछ दांव पर लगाने से भी पीछे नहीं हटते. यह लोग मदद लेने भी काफी कतराते हैं. हर चीज खुद से करने का साहस रखते हैं. (Credit- Pinterest)

प्रैक्टिकल स्वभाव

प्रैक्टिकल स्वभाव6 / 10

मूलांक 1 जातकों का स्वभाव बिल्कुल राजाओं जैसा होता है. यह लोग काफी प्रैक्टिकल होते हैं. हर चीज का घाटा-मुनाफा इनके लिए मायने रखता है. लेकिन समय के अनुसार, यह लोग बदलने की क्षमता भी रखते हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

मूलांक 1 और रणबीर कपूर का कनेक्शन

मूलांक 1 और रणबीर कपूर का कनेक्शन7 / 10

बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर को हुआ है, जिससे उनका मूलांक 1 बनता है. रणबीर के व्यक्तित्व में भी इस अंक की खूबियां साफ नजर आती हैं. (Credit- Pinterest)

करियर में अलग चुनाव किए

करियर में अलग चुनाव किए8 / 10

उन्होंने अपने करियर में कई बार लीक से हटकर फिल्में चुनीं और अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई. मूलांक 1 के लोगों की तरह रणबीर भी शांत दिखते हैं, लेकिन अपने काम और फैसलों को लेकर बहुत दृढ़ रहते हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

अच्छा करियर और सफलता

अच्छा करियर और सफलता9 / 10

सूर्य के प्रभाव के कारण इन लोगों को करियर में मान-सम्मान और ऊंचा पद मिलता है. ये लोग अक्सर सरकारी नौकरी, राजनीति या बड़े बिजनेस में सफल होते हैं. इनकी कल्पनाशक्ति बहुत अच्छी होती है, इसलिए रचनात्मक क्षेत्रों (जैसे फिल्म और कला) में भी ये खूब नाम कमाते हैं. हालांकि, कई बार इनका स्वाभिमान दूसरों को 'अहंकार' लग सकता है. (Credit- Pinterest)

Disclaimer

Disclaimer10 / 10

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन