Netflix पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली पॉपुलर वेब सीरीज, हॉरर, क्राइम, थ्रिलर और सस्पेंस का है तगड़ा डोज
Netflix Most Watched Web Series: नेटफ्लिक्स एक ऐसा ओटीटी प्लेटफॉर्म है, जिस पर आने वाली फिल्मों और सीरीज के लोग दीवाने हैं. आज हम आपको उन सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जो नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी गई है. आइए जानते हैं इनके बारे में...

स्ट्रेंजर थिंग्स
2 / 11नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज 'स्ट्रेंजर थिंग्स' इस लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज में कॉमेडी, रोमांस और एक्शन का जबरदस्त डोज है. ये जितनी सीरियस है, उतनी ही मजेदार भी है. इस सीरीज को IMDB पर 8.7 की रेटिंग मिली है.
वेडनेसडे
3 / 11वेब सीरीज 'वेडनेसडे' भी इस लिस्ट में है. इस सीरीज की कहानी अलग दुनिया के लोगों की कहानी है, जिसमें एक स्कूल है जिसमें ये सिखाया जाता है कि बिना इंसानों को खाए कैसे जीया जा सकता है. इस सीरीज को IMDb पर 8.8 की रेटिंग मिली है.
डामर
4 / 11इस सीरीज में आपको एक अलग ही कहानी देखने को मिलेगी. सीरीज में आप देख सकेंगे कि एक ऐसा इंसान जो इंसानों का दिल निकालकर खाता है. इसे आईएमडीबी पर 8.5 की रेटिंग मिली है.
पीकी ब्लाइंडर्स
5 / 11'पीकी ब्लाइंडर्स' भी बहुत पॉपुलर शो है. इस सीरीज में इंग्लैंड को दिखाया गया है और इसे दुनिया का सबसे शानदार गैंगस्टर ड्रामा माना जाता है. इस सीरीज को IMDb पर 8.8 की रेटिंग मिली है.
मनी हाइस्ट
6 / 11'मनी हाइस्ट' का नाम भी इस लिस्ट में है और ये सीरीज दुनिया भर में अपनी अलग जगह बना चुकी है. इस सीरीज को IMDb पर 8.2 की रेटिंग मिली है.
डार्क
7 / 11साल 2017-2020 में आई साइको थ्रिलर सीरीज 'डार्क' का नाम भी इस लिस्ट में है. ये एक टाइम ट्रैवल पर बेस्ड सीरीज है, जिसे IMDb पर 8.7 की रेटिंग मिली है.
नर्कोस
8 / 11इस लिस्ट में 'नर्कोस' का नाम भी है. इस सीरीज के 3 सीजन है. ये सीरीज पाब्लो एस्कोबारपा की बायोपिक है, जिसमें 1984 कोलंबिया पर उनका राज दिखाया गया है. इस सीरीज को IMDb पर 8.8 की रेटिंग मिली है.
ब्रेकिंग बैड
9 / 11'ब्रेकिंग बैड' एक इंग्लिश सीरीज है, जिसके कुल 5 सीजन आए हैं. हालांकि, सीरीज का हिंदी डब वर्जन ज्यादा पसंद किया गया था. इस सीरीज को IMDb पर सबसे ज्यादा 9.5 की रेटिंग मिली हुई है.
ब्लैक मिरर
10 / 11इसके अलावा 'ब्लैक मिरर' भी नेटफ्लिक्स की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज है. इस सीरीज के पांच सीजन आ चुके हैं. इसे आईएमडीबी पर 8.7 की रेटिंग मिली हुई है.
माइंड हंटर
11 / 11'माइंड हंटर' भी नेटफ्लिक्स की सबसे पॉपुलर सीरीज में से एक है. ये एक साइकोलॉजी क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसे IMDb पर 8.6 की रेटिंग मिली है.



















