'Dhurandhar 2' के बीच JioHotstar पर गदर मचा रही है ये 10 महीने पुरानी फिल्म, टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में हुई शामिल

आज के दौर में ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं. दरअसल, कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो थिएटर में मूवी देखने सिर्फ इसलिए नहीं जाते हैं कि उन्हें घर बैठे ओटीटी पर मूवी देखना ज्यादा पसंद आता है. अगर आप भी बाहर धूप में निकले बिना घर बैठे ओटीटी पर देखने के लिए कोई बढिया मूवी तलाश रहे हैं, तो आज हम आपके लिए एक बेहतरीन कोर्टरूम ड्रामा फिल्म लेकर आए हैं.

jolly llb 3
1 / 5

आज के दौर में ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं. दरअसल, कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो थिएटर में मूवी देखने सिर्फ इसलिए नहीं जाते हैं कि उन्हें घर बैठे ओटीटी पर मूवी देखना ज्यादा पसंद आता है. अगर आप भी बाहर धूप में निकले बिना घर बैठे ओटीटी पर देखने के लिए कोई बढिया मूवी तलाश रहे हैं, तो आज हम आपके लिए एक बेहतरीन कोर्टरूम ड्रामा फिल्म लेकर आए हैं.

विज्ञापन

धुरंधर 2

धुरंधर 2 2 / 5

इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉस्टार पर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' जमकर गदर मचा रही है. यह मूवी 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस फिल्म ने दुनियाभर में 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था. यह एक स्पाइ थ्रिलर फिल्म है, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. हालांकि, आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे, जो 'धुरंधर 2' के बीच ओटीटी पर तहलका मचा रही है.

विज्ञापन

जॉली एलएलबी 3

जॉली एलएलबी 33 / 5

हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं उसका नाम 'जॉली एलएलबी 3' (Jolly LLB 3) है. यह फिल्म 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी, जिसने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था. इस मूवी में अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने अहम किरदार निभाया था.

जॉली एलएलबी 3 कहां देखें?

जॉली एलएलबी 3 कहां देखें?4 / 5

अक्षय कुमार और अरशद वारसी फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' (Jolly LLB 3) को ओटीटी पर रिलीज हुए 10 महीने हो गए हैं. यह फिल्म में ओटीटी पर पिछले 10 महीने से टॉप-10 में ट्रेंड कर रही है. यह फिल्म इन दिनों टॉप 7 पर ट्रेंड कर रही है. बता दें कि यह फिल्म नेटफ्लिक्स (Netflix) के अलावा जियो हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम की गई है.

विज्ञापन

जॉली एलएलबी 3 ओटीटी पर कहां देखें?

जॉली एलएलबी 3 ओटीटी पर कहां देखें?5 / 5

'जॉली एलएलबी 3' फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 113 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, वहीं फिल्म ने दुनियाभर में 166 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस मूवी में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा सौरभ शुक्ला, अमृता राव, हुमा कुरैशी, गजराव और सीमा बिश्वास ने अहम किरदार निभाया है. यह एक कोर्टरूम ड्रामा है, जिसे आप पूरी परिवार के साथ देखने का प्लान बना सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन