Latest OTT Releases This Week: 5 से 11 अक्टूबर तक, OTT पर देखें ये 5 फिल्में-सीरीज; लिस्ट पर डालें नजर
Latest OTT Releases (5 Oct-11 Oct): 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर के बीच ओटीटी पर मनोरंजन का डबल डोज मिलेगा. नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर नई-नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं और जानते हैं इनमें किस-किसका नाम शामिल है.

Latest OTT Releases (5 Oct-11 Oct): इस हफ्ते ओटीटी पर एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इनमें आपको सस्पेंस, क्राइम, थ्रिलर और कॉमेडी से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. इस लिस्ट में 5 फिल्में और सीरीज शामिल हैं. सोशल मीडिया पर इन फिल्मों और सीरीज के खूब चर्चे हो रहे हैं. वहीं फैंस को भी इन फिल्मों और सीरीज की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों और सीरीज का नाम शामिल है.
कैरी
2 / 6समर एच. हॉवेल स्टारर ये सीरीज भी इसी हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इस सीरीज को आप 7 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. 8 एपिसोड्स की इस सीरीज को आप वीकेंड पर बिंज वॉच कर सकते हैं. सीरीज में आपको ड्रामा और थ्रिलर सीन्स देखने को मिलेंगे. इस सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें समर एच हॉवेल के साथ-साथ सामंथा स्लोयन, मैथ्यू लिलार्ड और एम्बर मिड्थंडर भी लीड रोल में हैं.
इनसाइड इन द सर्कल
3 / 6ये राजनीतिक थ्रिलर सीरीज भी इस लिस्ट में शामिल है. इसे आप 7 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच कर सकते हैं. इस सीरीज में आपको एक से बढ़कर एक थ्रिलर से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें मिशेल ब्राउन, ज़ुरिया वेगा, राउल ब्रियोन्स, ओस्वाल्डो बेनावाइड्स, जॉर्ज जराटे और नतालिया कोरोनाडो भी लीड रोल में हैं. इसे भी आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.
लेस ऑफ अ स्ट्रेंजर
4 / 6अगर आप म्यूजिकल ड्रामा फिल्म देखने के शौकीन हैं तो इस फिल्म को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इसमें आपको म्यूजिकल जर्नी देखने को मिलेगी. इस फिल्म की कहानी पोलिश रॉक बैंड लेडी पैंक के नेता जान बोरिसेविच की लाइफ पर आधारित है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें मिकोलाज बुक्रेविक्ज, किंगा प्रीस, मिरोस्लाव टोमजुक, पैट्रिक पिएट्रजक और इरेनेउज सीजॉप लीड रोल में हैं.
रिपोर्टिंग लाइव
5 / 6परिणीति चोपड़ा स्टारर थ्रिलर फिल्म 'रिपोर्टिंग लाइव' भी इस लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. वहीं इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा रिपोर्टर का किरदार निभा रही हैं. फिल्म में परिणीति चोपड़ा के साथ-साथ देवेन भोजानी, अमोल पालेकर, आदिल हुसैन और शेखर सुमन लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म को ध्रुव त्रिपाठी ने डायरेक्ट किया है.
मोर्टल कॉम्बैट 2
6 / 6'मोर्टल कॉम्बैट 2' सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म पर सिनेमाघरों में फैंस ने खूब प्यार लुटाया था, वहीं अब ओटीटी पर भी ये फिल्म तहलका मचाने जा रही है. इसे आप 8 अक्टूबर को जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. इस फिल्म को बिंज वॉच करने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और अब फैंस का इंतजार भी खत्म हो गया है.



















