वो 5 एक्ट्रेसेस, जिन्होंने करियर के पीक पर छोड़ा बॉलीवुड; फिल्मों से किया खुद को अलग
Bollywood Actresses Who Left Films: बॉलीवुड की 5 एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जिन्होंने करियर के पीक पर फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया. हिट फिल्में देने के बाद भी इन एक्ट्रेसेस ने बॉलीवुड को बाय-बाय कहना ही सही समझा. चलिए जानते हैं आखिर हम किन एक्ट्रेसेस की बात कर रहे हैं.

Bollywood Actresses Who Left Films: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जिन्होंने करियर के पीक पर बॉलीवुड छोड़ दिया. आज ये एक्ट्रेसेस अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं. इनमें एक एक्ट्रेस तो ऐसी हैं जो सलमान खान के साथ हिट फिल्में दे चुकी हैं, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन एक्ट्रेस का नाम शामिल है.
नम्रता शिरोडकर
2 / 6नम्रता शिरोडकर 'जब प्यार किसी से होता है' और 'वास्तव' जैसी फिल्मों में काम कर ऑडियंस का दिल जीत चुकी हैं. 90 के दशक से 2000 की शुरुआत तक नम्रता शिरोडकर की एक्टिंग का हर कोई दीवाना था. जब उनका करियर पीक पर था तो उन्होंने साउथ स्टार महेश बाबू से शादी कर ली. शादी के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया और अब वो अपने परिवार के साथ ही जिंदगी बिता रही हैं.
मंदाकिनी
3 / 6साल 1985 में रिलीज हुई 'राम तेरी गंगा मैली' से हर किसी के दिल पर छाने वालीं मंदाकिनी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था. उनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना हो गया था. लेकिन एक समय था जब उन्होंने फिल्मों से दूरी ही बना ली थी. दरअसल एक्ट्रेस का नाम दाऊद इब्राहिम से जुड़ने लगा था, जिसका असर एक्ट्रेस के करियर पर काफी गहरा पड़ा. हालांकि एक्ट्रेस बता चुकी हैं कि दाऊद के साथ उनका कोई रिश्ता नहीं था.
जायरा वसीम
4 / 6'दंगल गर्ल' जायरा वसीम भी इस लिस्ट में शामिल हैं. 'द स्काई इज पिंक', 'दंगल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' जैसी फिल्मों में काम करने वालीं जायरा वसीम ने उस वक्त बॉलीवुड को बाय-बाय कहा जब उनका करियर पीक पर था. 'सीक्रेट सुपरस्टार' मूवी महज 15 करोड़ के बजट में बनी थी और इस फिल्म ने 83-84 करोड़ की कमाई की थी. इस फिल्म के बाद जायरा वसीम बॉलीवुड में छा गई थीं, लेकिन उन्होंने इस फिल्म के बाद इंडस्ट्री ही छोड़ दी.
असिन
5 / 6आमिर खान की 'गजिनी' और सलमान खान की 'रेडी' जैसी हिट फिल्मों में काम करने वालीं असिन भी बॉलीवुड से दूरी बना चुकी हैं. साउथ की फेमस एक्ट्रेस असिन 'गजिनी' में काम कर बॉलीवुड में भी छा गई थीं. इस फिल्म से वो बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो गई थीं, लेकिन बाद में उन्होंने भी फिल्म इंडस्ट्री के ऊपर अपनी फैमिली को चुना और इंडस्ट्री छोड़ दी.
मीनाक्षी शेषाद्री
6 / 6मीनाक्षी शेषाद्री ने 'दामिनी' बनकर ऑडियंस का दिल जीत लिया था. वहीं उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दीं और ऑडियंस के दिलों पर राज किया. लेकिन एक्ट्रेस ने भी अपने करियर के पीक पर बॉलीवुड से दूरी बना ली थी. अब एक्ट्रेस भी अपने परिवार के साथ ही जिंदगी जी रही हैं और किसी भी अवॉर्ड फंक्शन में दिखाई नहीं देती हैं.