Prime Video की 1 घंटे 52 मिनट की फिल्म पर आया GenZ का दिल! रोमांटिक-कॉमेडी से भरी कहानी बनी ट्रेंडिंग

Prime Video Trending Movie: प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. हाल ही में ये फिल्म रिलीज हुई है और रिलीज होते ही ये टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. चलिए जानते हैं फिल्म का नाम क्या है.

prime video trending the love hypothesis
1 / 6
प्राइम वीडियो पर छाई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म (Pic Credit- Prime Video)

Prime Video Trending Movie: अगर आप भी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्में देखने के शौकीन हैं तो प्राइम वीडियो की लेटेस्ट फिल्म को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. 1 घंटे 52 मिनट की इस फिल्म में आपको रोमांस और कॉमेडी से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं जब से ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई है, तभी से ये प्राइम वीडियो की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.

विज्ञापन

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग फिल्म

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग फिल्म2 / 6

प्राइम वीडियो की इस ट्रेंडिंग फिल्म का नाम 'द लव हाइपोथीसिस' है. ये फिल्म 23 सितंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी और अभी भी ये टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई है. सोशल मीडिया पर फिल्म के सीन्स खूब वायरल हो रहे हैं और इसकी कहानी ने GenZ का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर फैंस इस फिल्म के वायरल सीन्स को खूब शेयर कर रहे हैं. वहीं ये ट्रेंडिंग लिस्ट में 7वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 6

फिल्म की कहानी ओलिव स्मित की लाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है. ओलिव एक पीएचडी स्टूडेंट होती हैं, जो अपने प्रोफेसर डॉ एडम कार्लसन के साथ लव एंगल का एक नाटक रचती हैं. अपने फ्रेंड्स में दिखाने के लिए ओलिव डॉ एडम कार्लसन को डेटिंग का झूठा नाटक करती हैं. वहीं एडम भी अपनी जरूरतों के चलते इस नाटक में ओलिव का साथ देता है. फेक रिलेशनशिप कब रियल प्यार में बदल जाती है, ये इन दोनों को भी नहीं पता चलता.

क्लाइमैक्स में छुपा है सस्पेंस

क्लाइमैक्स में छुपा है सस्पेंस4 / 6

जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है वैसे-वैसे ओलिव की लाइफ में मुश्किलें बढ़ती रहती हैं. ओलिव और एडम की लव स्टोरी के साथ-साथ फिल्म में फनी सीन्स भी देखने को मिलते हैं. वहीं फिल्म के क्लाइमैक्स में असली सस्पेंस देखने को मिलता है. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि फिल्म के आखिर में क्या कुछ होता है, इसके लिए आपको ये फिल्म प्राइम वीडियो पर देखनी होगी.

विज्ञापन

इन भाषाओं में देखें फिल्म

इन भाषाओं में देखें फिल्म5 / 6

इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म को आप इंग्लिश के साथ-साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी देख सकते हैं. वहीं ये फिल्म ट्रेडिंग लिस्ट में 7वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म ने ट्रेंडिंग लिस्ट में रांभा उर्वशी मेनका, नीग्ले 1 और दृश्यम को भी पीछे छोड़ दिया है. फिल्म जब से रिलीज हुई है, तभी से ओटीटी पर तहलका मचा रही है. अगर आप भी रोमांटिक और कॉमेडी से भरी फिल्म देखने के शौकीन हैं तो इसे अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट6 / 6

'द लव हाइपोथीसिस' की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें लिली रेनहार्ट और टॉम बेटमैन लीड रोल में हैं. वहीं इन सितारों के साथ-साथ फिल्म में राहेल मार्श, जबौकी यंग-व्हाइट, निकोलस डुवर्नय, आर्टी फ्रौशन, जीनान गूसन और अलादीन तौफीक भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. इस फिल्म को आप अपने पार्टनर या फिर अपने फ्रेंड्स के साथ देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन