Netflix पर ट्रेंड कर रही रवि तेजा की ‘इरुमुडी’, परिवार को तबाह कर देती है एक हत्या; IMDb रेटिंग 7.1
OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इन दिनों साउथ सिनेमा की फिल्म ‘इरुमुडी’ नंबर-1 बन गई है. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर भी काफी ज्यादा पसंद किया गया था.

आप भी ओटीटी पर नई फिल्मों का वेट कर रहे हैं, तो आज हम आपको साउथ सिनेमा की एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था. लेकिन अब यह फिल्म ओटीटी पर आ गई है और दर्शकों की फेवरेट बन गई है. इस मूवी को लोग देख रहे हैं और दोस्तों के बीच शेयर करते हुए भी नजर आ रहे है. आइए जानते हैं साउथ की इस मूवी के बारे में.
इरुमुडी फिल्म
2 / 5आपको बॉलीवुड की फिल्मों से ज्यादा साउथ की मूवी देखना अच्छा लगता है, तो आज हम आपको साउथ एक्टर रवि तेजा की एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जो इन दिनों ओटीटी पर जमकर देखी जा रही है. इस फिल्म की कहानी आपको बोर नहीं होने देने वाली है और इसे आप पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं. यह मूवी तेलुगू सिनेमा की है, जिसे 1 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था.
इरुमुडी फिल्म स्टार कास्ट
3 / 5हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि रवि तेजा की फिल्म 'इरुमुडी' है. इस मूवी में रवि तेजा के अलाव प्रिया भवानी शंकर, साई कुमार और बेबी नक्षत्र अहम किरदार में नजर आए थे. फिल्म 'इरुमुडी' को शिवा निर्वाण के डायरेक्शन में तैयार किया गया है. बता दें कि साल 2023 में रवि तेजा 'कुशी' में भी काम किया था.
इरुमुडी फिल्म कहां देखें?
4 / 5रवि तेजा की फिल्म 'इरुमुडी' की कहानी की बात करें, तो इस मूवी में एक पिता और बेटे की कहानी देखने को मिलती थी. फिल्म में दोनों के रिश्ते को बड़ी ही बारीकी के साथ पेश किया गया है. फिल्म की कहानी रवि तेजा और छोटी बच्ची के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो अपनी बेटी के लिए पूरी दुनिया से भिड़ जाता है. इस मूवी कहानी में ट्विस्ट उस वक्त आता है, जब एक हत्या हो जाती है. इस मूवी का रन टाइम 145 मिनट यानी 2 घंटे 25 मिनट की है.
इरुमुडी फिल्म की कहानी
5 / 5दरअसल, इस हत्या का सभी लोग रवि तेजा (तिरुनाथ) ने किया है, जिसके बाद फिल्म एक अलग ही मोड़ ले लेती है. एक्टर की इस मूवी को आईएमडीबी पर 10 में से 7.1 की रेटिंग से नवाजा गया है. तेलुगु एक्शन ड्रामा फिल्म 'इरुमुडी' ने बॉक्स ऑफिस दुनिया भर में लगभग 259 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इस मूवी को Netflix पर देख सकते हैं.