8 एपिसोड्स, जबरदस्त ट्विस्ट और मजेदार कहानी! Prime Video पर 'दृश्यम 2' से आगे निकली ये सीरीज

Prime Video Trending Series: प्राइम वीडियो की 8 एपिसोड्स की सीरीज टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. सीरीज में आपको ट्विस्ट एंड टर्न्स के साथ-साथ कॉमेडी से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. चलिए जानते हैं आखिर हम किस सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं.

prime video trending dupahiya 2
1 / 6
प्राइम वीडियो पर छाई 8 एपिसोड्स की सीरीज (Pic Credit- Prime Video)

Prime Video Trending Series: प्राइम वीडियो पर हाल ही में 8 एपिसोड्स की सीरीज रिलीज हुई है. इस सीरीज ने रिलीज होते ही प्राइम वीडियो पर तहलका मचा दिया है. टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में ये सीरीज दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इसमें आपको ट्विस्ट एंड टर्न्स के साथ-साथ मजेदार कहानी देखने को मिलेगी. इस सीरीज ने ट्रेंडिंग लिस्ट में अजय देवगन की 'दृश्यम 2' को भी पीछे छोड़ दिया है. चलिए जानते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.  

विज्ञापन

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग सीरीज

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग सीरीज2 / 6

प्राइम वीडियो की इस ट्रेंडिंग सीरीज का नाम 'दुपहिया 2' है. ये सीरीज 1 अक्टूबर को ओटीटी पर रिलीज हुई थी और रिलीज होते ही प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गई. ये सीरीज प्राइम वीडियो की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज में आपको कॉमेडी और ट्विस्ट से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. बता दें इस सीरीज के पहले पार्ट को भी फैंस ने खूब पसंद किया था और अब दूसरे पार्ट पर भी फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं.

विज्ञापन

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी3 / 6

सीरीज की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी पहले पार्ट के बाद से ही शुरू होती है. कहानी में एक बार फिर धड़कपुर देखने को मिलता है. वहीं अलग-अलग एपिसोड में अलग-अलग कहानी देखने को मिलती है. जहां एक एपिसोड में मोबाइल टावर लगाने का विवाद देखने को मिलता है तो वहीं अन्य एपिसोड में एसएससी एग्जाम और पेपर लीक स्कैम की कहानी देखने को मिलती है.

आखिरी एपिसोड में छुपा है सस्पेंस

आखिरी एपिसोड में छुपा है सस्पेंस4 / 6

सीरीज में वही किरदार देखने को मिलते हैं, जो पहले पार्ट में देखने को मिले. हर एपिसोड में सीरीज की कहानी में और ज्यादा ट्विस्ट एंड टर्न्स ही देखने को मिलते हैं. सीरीज के आखिरी एपिसोड में असली सस्पेंस देखने को मिलता है. अगर आप सस्पेंस और ट्विस्ट से भरी सीरीज देखना चाहते हैं तो ये सीरीज परफेक्ट चॉइस है. वहीं इस सीरीज को आप अपनी फैमिली के साथ भी देख सकते हैं.

विज्ञापन

इन सीरीज और फिल्मों को छोड़ा पीछे

इन सीरीज और फिल्मों को छोड़ा पीछे5 / 6

'दुपहिया 2' सीरीज प्राइम वीडियो पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज ने ट्रेंडिंग लिस्ट में अजय देवगन की 'दृश्यम 2' को भी पीछे छोड़ दिया है. ये फिल्म ट्रेंडिंग लिस्ट में 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इसके साथ ही 'दुपहिया 2' ने ट्रेंडिंग लिस्ट में वेटिंग है, द लव हाइपोथीसिस और राइज एंड फॉल 2 जैसी सीरीज और फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है.

सीरीज की स्टारकास्ट

सीरीज की स्टारकास्ट6 / 6

'दुपहिया 2' की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें स्पर्श श्रीवास्तव और गजराज राव लीड रोल में हैं. भुवन अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी, रेणुका शहाणे, यशपाल शर्मा और दिनेश लाल यादव लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. बता दें ये सभी सितारे 'दुपहिया 2' के पहले पार्ट 'दुपहिया' में भी नजर आ चुके हैं. पहले पार्ट की तरह ही इस पार्ट ने भी ऑडियंस का दिल जीत लिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन