Netflix पर 2 महीने से छाई 6 एपिसोड्स की सीरीज, टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट से नहीं हो रही टस से मस
Netflix Top Trending Series: नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में एक सीरीज ऐसी है जो 2 महीने से ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज में आपको सस्पेंस, थ्रिलर और ड्रामा से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. चलिए जानते हैं आखिर इस सीरीज का नाम क्या है.

Netflix Top Trending Series: नेटफ्लिक्स पर हर महीने नई-नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं और ये ट्रेंडिंग लिस्ट में छा जाती हैं. आज हम एक ऐसी सीरीज की बात करने जा रहे हैं जो 2 महीने से नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हो रही है. नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट से ये सीरीज टस से मस ही नहीं हुई है. वहीं फैंस इस सीरीज को अभी भी देखना पसंद कर रहे हैं. चलिए जानते हैं आखिर हम किस सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं.
नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज
2 / 6नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग सीरीज का नाम 'ऑपरेशन सफेद सागर' है. ये सीरीज 7 अगस्त को रिलीज हुई थी. वहीं आज भी ये सीरीज नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई है. नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में ये सीरीज 7वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज के सीन्स खूब वायरल हो रहे हैं. वहीं इस सीरीज को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में भी ऐड कर सकते हैं.
सीरीज की कहानी
3 / 6'ऑपरेशन सफेद सागर' की कहानी की बात करें तो इसमें साल 1999 में हुए कारगिल युद्ध के बारे में दिखाया गया है. सीरीज में देखने को मिलता है कि कैसे भारतीय वायु सेना कारगिल युद्ध के दौरान हवाई हमला कर दुश्मन देश को मुंहतोड़ जवाब दिया था. इस कहानी में इमोशन्स, सस्पेंस और थ्रिल से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. इसके साथ ही सीरीज में भारतीय वायु सेना की लाइफ के बारे में भी देखने को मिलता है.
इन सितारों ने जीता दिल
4 / 6नेटफ्लिक्स की इस सीरीज में सभी स्टार्स ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीता है. सीरीज में जिमी शेरगिल ने विंग कमांडर बी.एस. धनोआ का किरदार निभाया है. जो गोल्डन एरो स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर थे. इसके साथ ही एक्टर सिद्धार्थ ने स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा का किरदार बखूबी निभाया है. इन दोनों सितारों ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को खूब एंटरटेन भी किया.
सीरीज की स्टारकास्ट
5 / 6वहीं सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें जिमी शेरगिल और सिद्धार्थ के साथ-साथ और भी सितारे हैं. इनमें विनय पाठक, मनु ऋषि चड्ढा, अभय वर्मा, हर्ष ए सिंह, आदिल हुसैन और बरुण सोबती लीड रोल में हैं. इन सितारों के साथ-साथ सीरीज में दीया मिर्जा, प्राजक्ता कोली और संजय सूरी भी मुख्य भूमिका में हैं. दीया मिर्जा और प्राजक्ता कोली की एक्टिंग ने भी ऑडियंस का दिल जीता है.
2 महीने से कर रही ट्रेंड
6 / 6'ऑपरेशन सफेद सागर' ओटीटी पर 7 अगस्त को रिलीज हुई थी. वहीं अभी भी ये सीरीज फैंस को खूब पसंद आ रही है और ये ही वजह है कि ये टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में 7वें नंबर पर छाई हुई है. इस सीरीज ने 'ईस्ट ऑफ ईडन' को भी पीछे छोड़ दिया है. अगर आप अपनी फैमिली के साथ सीरीज को बिंज वॉच करना चाहते हैं तो ये परफेक्ट चॉइस है.