सस्पेंस-थ्रिलर के दीवानों के लिए परफेक्ट है 'प्रीतम एंड पेड्रो', 6 एपिसोड की यह सीरीज जीत लेगी दिल
आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जो 3 महीने पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की गई थी. इस सीरीज में आपको भरपूर सस्पेंस के साथ थ्रिलर भी देखने को मिलने वाला है. इस सीरीज में अरशद वारसी ने काफी शानदार अभिनय किया है.

आज के दौर में OTT प्लेटफॉर्म आम लोगों का एक अहम हिस्सा बन गया है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कई ऐसी फिल्म और सीरीज स्ट्रीम की जाती है, जो ओटीटी पर आते ही टॉप ट्रेंडिंग में अपना कब्जा जमा लेती है. इस मूवीज और सीरीज को ऑडियंस भी देखना काफी ज्यादा पसंद करती है. आज हम भी एक ऐसी ही सीरीज लेकर आए हैं, जो 3 महीने पहले ओटीटी पर आई थी, लेकिन इस सीरीज ने सभी का दिल जीत लिया था. इस वेब सीरीज में अरशद वारसी ने काफी शानदार अभिनय किया था.
कैसी है 'प्रीतम एंड पेड्रो' सीरीज
2 / 5हम अरशद वारसी की उस सीरीज की बात कर रहे हैं, जिसमें आपको सस्पेंस के साथ जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. इस सीरीज को राजकुमार हिरानी तैयार किया था. यह सीरीज 3 जुलाई को ओटीटी पर स्ट्रीम की गई थी. इस सीरीज को अब तक 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. अगर आपने अभी तक इस सीरीज को नहीं देखा है, तो आप इसे वीकेंड पर ओटीटी पर देखने का विचार कर सकते हैं.
'प्रीतम एंड पेड्रो' सीरीज कब रिलीज हुई थी
3 / 5हम जिस वेब सीरीज की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि 3 महीने पहले रिलीज हुई है. इस सीरीज में अरशद वारसी के साथ वीर हिरानी ने अहम किरदार निभाया है. अगर आप अब भी इस सीरीज के बारे में नहीं समझ पाए हैं, तो आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है. हम बात कर रहे हैं, राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) की सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' (Pritam And Pedro Series) है.
'प्रीतम एंड पेड्रो' सीरीज की कहानी
4 / 5'प्रीतम एंड पेड्रो' की सीरीज की कहानी एक बच्चे के किडनैपिंग के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जिसका केस अरशद वारसी के पास आता है और वो इसे सॉल्व करने में लग जाता है. यह एक साइबर क्राइम-थ्रिलर सीरीज है, जो आपको पूरे टाइम स्क्रीन से निगाहें नहीं हटाने देता है. इस सीरीज को मेकर्स ने महज 6 एपिसोड के साथ तैयार किया है.
'प्रीतम एंड पेड्रो' सीरीज कहां देखें?
5 / 5राजकुमार हिरानी की सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो इन दिनों ओटीटी पर जमकर देखी जा रही है. इस सीरीज ने व्यूज के मामले में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. राजकुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऐतिहासिक अचीवमेंट की जानकारी दी है. सीरीज को 3.1 करोड़ व्यूज मिले है. इस सीरीज में कॉमेडी का जबरदस्त तड़का भी देखने को मिलने वाला है.