'इंडियन आइडल' का वो विनर, जिसे Dhurandhar ने रातों रात दिलाई शोहरत, 21 की उम्र में बन गया स्टार

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2 द रिवेंज' को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हाथ लगी है. मूवी ने इंडिया में 226 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. इसकी सफलता से कलाकारों और सिंगर्स की भी लाइफ चमक उठी.

Indian Idol 14
1 / 7
Indian Idol 14 winner

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया है. इसकी चारों ओर तारीफ हो रही है. फैंस से लेकर क्रिटिक्स तक इसकी तारीफ कर रहे हैं. ऐसे में फिल्म की सफलता के साथ ही ना केवल एक्टर्स ही चमके बल्कि एक सिंगर को भी रातों रात लाइमलाइट मिली है. उसे 21 साल की उम्र में बड़ा नेम और फेम मिला है.

विज्ञापन

इंडिया आइडल से मिली पहचान

इंडिया आइडल से मिली पहचान2 / 7

दरअसल, जिस सिंगर के बारे में बात कर रहे हैं वो इंडियन आइडल का विनर रह चुका है, जिसे नेम और फेम जबरदस्त मिला है. छोटे शहर से ताल्लुक रखने वाले इस सिंगर को बड़ी पहचान दिलाई, जिसके बाद 'धुरंधर 2' में काम करने का मौका मिला. (Photo- Vaibhav Gupta/Insta)

विज्ञापन

कानपुर के वैभव गुप्ता

कानपुर के वैभव गुप्ता3 / 7

ये कोई और नहीं बल्कि कानपुर से ताल्लुक रखने वाले सिंगर वैभव गुप्ता हैं, जिसे कानपुर की गलियों से निकलकर मुंबई में पहचान मिली है. उन्होंने इंडियन आइडल जैसे मंच से अपने टैलेंट को दिखाया और जजेस के साथ ही ऑडियंस को भी अपना फैंस बना लिया था. (Photo- Vaibhav Gupta/Insta)

इंडियन आइडल में बनाया दीवाना

इंडियन आइडल में बनाया दीवाना4 / 7

आपको बता दें कि वैभव गुप्ता इंडियन आइडल के सीजन 14 का हिस्सा रहे थे. शो में उनके आने गेस्ट भी उनकी आवाज के मुरीद हो गए थे. यही वजह रही है कि अंत में शो की ट्रॉफी उन्हें मिली. इस शो को जीतने के बाद आदित्य धर ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा ब्रेक दिया. (Photo- Vaibhav Gupta/Insta)

विज्ञापन

धुरंधर के इस गाने से मिली पहचान

धुरंधर के इस गाने से मिली पहचान5 / 7

उन्होंने आदित्य की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' से डेब्यू किया है. वैभव ने इस फिल्म के लिए सॉन्ग 'मन अटकेया' गाया है. द प्रिंट से बातचीत में उन्होंने इस गाने को लेकर बात की और कहा कि शाश्वत सचदेव के मार्गदर्शन में उन्होंने ये गाना गाया और उन्होंने माना कि इससे अच्छा उनका डेब्यू नहीं हो सकता. (Photo- Vaibhav Gupta/Insta)

नुसरत फतेह अली खान के गाने को किया रीक्रिएट

नुसरत फतेह अली खान के गाने को किया रीक्रिएट6 / 7

गौरतलब है कि 'धुरंधर 2' का गाना 'मन अटकेया' को सबसे पहले नुसरत फतेह अली खान ने गाया था और अब इस फिल्म में इसे रीक्रिएट किया गया था. वैभव गुप्ता के साथ ही शहजाद अली, टोकन और शाश्वत सचदेव जैसे सिंगर्स ने इसके नए वर्जन को गाया है. (Photo- Vaibhav Gupta/Insta)

विज्ञापन

7 / 7

वहीं, वैभव के प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो वह इस 'धुरंधर 2' के बाद अब 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसी फिल्मों में गाना गाते हुए नजर आने वाले हैं. वैभव अब देसी लड़के से एक स्टाइलिश सिंगर बन गए हैं. (Photo- Vaibhav Gupta/Insta)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन