2 पार्ट्स, 1 धमाका! वो फिल्में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस को हिलाया, रिकॉर्ड्स टूटे, फैंस भी हुए शॉक्ड एंड स्टन
These Films Released in Two Parts: बॉक्स ऑफिस पर कई ऐसी फिल्में रिलीज हुई हैं, जो दो पार्ट्स में आईं. दो भागों में आने वाली इन फिल्मों ने टिकट खिड़की पर बेहद शानदार कलेक्शन किया है. आइए जानते हैं कि वो कौन-कौन-सी फिल्में हैं?

दो पार्ट्स में रिलीज हुईं फिल्में
2 / 7आज हम आपको उन फिल्मों के बारे मे बता रहे हैं, जो टिकट खिड़की पर दो पार्ट्स में रिलीज हुईं और इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद धमाकेदार कलेक्शन किया.
धुरंधर
3 / 7इस लिस्ट में पहला नाम रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का है. फिल्म के दोनों पार्ट ने मिलकर 2911.7 करोड़ की कमाई कर ली है. दोनों फिल्मों ने कमाल का कलेक्शन किया है.
बाहुबली
4 / 7इस लिस्ट में प्रभास की फिल्म 'बाहुबली' भी है. फिल्म के दोनों पार्ट ने मिलकर 2460.60 करोड़ कमाए थे, जो एक तगड़ा कलेक्शन है.
पुष्पा
5 / 7इसके अलावा अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' भी इस लिस्ट में है. फिल्म के पहले पार्ट ने 393 करोड़ कमाए थे, लेकिन दूसरे पार्ट ने सीधा 1800 करोड़ का कलेक्शन किया था.
केजीएफ
6 / 7यश की फिल्म 'केजीएफ' भी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी. फिल्म के पहले और दूसरे पार्ट ने मिलाकर 1500 करोड़ की कमाई की थी.
कांतारा
7 / 7ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' की बात करें तो इस फिल्म के दोनों पार्ट ने मिलकर 1300 करोड़ का बिजनेस किया था. फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई थी.



















