23 April Gold-Silver Price: एक दिन में 4800 सस्‍ती हो गई चांदी, सोना भी फिसला; जानें आज का भाव

Gold Price Alert: सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिल रही है। जहां चांदी 4800 रुपये से ज्यादा टूटी है, वहीं सोना भी आज सस्ता हो गया है। आज के ताजा भाव यहां जानें

GOLD PRICE.jpg (1)
1 / 6

आज गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को सर्राफा बाजार में बिकवाली का भारी दबाव देखने को मिल रहा है। कल की तेजी के बाद आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है, जिससे निवेशकों में हलचल मच गई है। चांदी के दाम में तो तेज ग‍िरावट देखने को म‍िल रही है।

विज्ञापन

आज सोना और चांदी दोनों हुए सस्ते

आज सोना और चांदी दोनों हुए सस्ते 2 / 6

वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों और घरेलू स्तर पर मुनाफावसूली के कारण आज सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। एमसीएक्स (MCX) पर कारोबार शुरू होते ही दोनों कीमती धातुएं लाल निशान पर फिसल गईं।

विज्ञापन

सोने का भाव

सोने का भाव 3 / 6

MCX पर 05 जून 2026 की एक्सपायरी वाला सोना आज ₹1,52,064.00 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। कल के मुकाबले इसमें ₹593.00 (0.39%) की कमी आई है। लगातार उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमतों में यह नरमी खरीदारों को थोड़ी राहत दे सकती है।

चांदी की कीमतों में बड़ी ग‍िरावट

चांदी की कीमतों में बड़ी ग‍िरावट4 / 6

चांदी खरीदने वालों के लिए आज का दिन चौंकाने वाला है। 05 मई 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी ₹2,43,500.00 प्रति किलो पर आ गई है। आज इसमें ₹4,864.00 (1.96%) की भारी गिरावट दर्ज की गई है। कल की पूरी बढ़त आज एक ही झटके में साफ हो गई है।

विज्ञापन

क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट? अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट? अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर5 / 6

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर इंडेक्स में मजबूती और बॉन्ड यील्ड में बढ़त के कारण सोने-चांदी पर दबाव बढ़ा है। इसके अलावा, औद्योगिक मांग में आई अचानक कमी ने भी चांदी की कीमतों को नीचे धकेला है।

निवेशकों के लिए सलाह: क्या यह खरीदारी का सही समय है?

निवेशकों के लिए सलाह: क्या यह खरीदारी का सही समय है?6 / 6

बाजार में जारी इस भारी अस्थिरता को देखते हुए छोटे निवेशकों को 'वेट एंड वॉच' (Wait and Watch) की सलाह दी जा रही है। हालांकि, जो लोग शादियों के लिए जेवर खरीदना चाहते हैं, उनके लिए यह गिरावट एक अच्छा अवसर साबित हो सकती है। खरीदारी से पहले अपने शहर के स्थानीय सर्राफा भाव जरूर चेक करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन