Gas Cylinder Booking New Rule: घरेलू गैस कनेक्शन के लिए e-KYC करवाने की आज आख‍िरी तारीख, कल से कट जाएगा कनेक्‍शन!

LPG Gas e-KYC Last Date 14 September 2026: घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी कराने का आज अंतिम मौका. जानिए e-KYC न होने पर क्या होगा और ऑनलाइन व ऑफलाइन इसे पूरा करने का सबसे आसान तरीका.

LPG Gas Connection e-KYC Last Date 14 September
1 / 5
LPG Connection e-KYC Alert: आज है ई-केवाईसी की आखिरी तारीख! तुरंत करें यह काम, वरना बंद होगी सब्सिडी (Photo Credit - AI )

अगर आपके घर में एलपीजी (LPG) गैस कनेक्शन, जैसे क‍ि HP, Bharat Gas या Indane है और आपने अभी तक अपनी e-KYC (ई-केवाईसी) नहीं करवाई है, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. सरकार और गैस एजेंसियों की ओर से दी गई अंतिम मोहलत का आज यानी 14 सितंबर 2026 को आखिरी दिन है. अगर आपने आज यह काम नहीं निपटाया, तो आपके गैस सिलेंडर की बुकिंग में दिक्कत आ सकती है और सब्सिडी की रकम रुक सकती है. आइए जानते हैं कि यह नियम क्या है, बार-बार क्यों बढ़ाई गई थी इसकी तारीख और आप इसे कैसे पूरा कर सकते हैं.

विज्ञापन

कितनी बार बढ़ी e-KYC की डेडलाइन?

कितनी बार बढ़ी e-KYC की डेडलाइन?2 / 5

सरकार ने गैस कनेक्शनों में फर्जीवाड़े को रोकने और सही लाभार्थियों तक सब्सिडी पहुंचाने के लिए e-KYC अनिवार्य किया है. इसके लिए ग्राहकों को काफी समय दिया गया और कई बार डेडलाइन बढ़ाई गई. पहली डेडलाइन 16 अगस्त 2026 थी, ज‍िसे 23 अगस्त तक बढ़ाया गया. इसके बाद तीसरी बार 31 अगस्त तक राहत मिली. चौथी बार 7 सितंबर तक की मोहलत दी गई और आज 14 सितंबर 2026 को आखिरी डेडलाइन है. बार-बार तारीख आगे बढ़ाने के बावजूद अभी भी कई उपभोक्ता ऐसे हैं जिनकी e-KYC पेंडिंग है.

विज्ञापन

e-KYC न कराने पर क्या होगा असर?

e-KYC न कराने पर क्या होगा असर? 3 / 5

अगर 14 सितंबर तक आपकी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं होती है, तो आपका घरेलू गैस कनेक्शन अस्थायी रूप से ब्लॉक या होल्ड पर डाला जा सकता है. आपको मिलने वाली गैस सब्सिडी (LPG Subsidy) का पैसा बैंक खाते में आना बंद हो सकता है. भविष्य में नया सिलेंडर बुक करने में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है.

गैस एजेंसी जाकर कैसे पूरी करें e-KYC?

गैस एजेंसी जाकर कैसे पूरी करें e-KYC?4 / 5

e-KYC करवाना बेहद आसान है और इसके लिए आपको ज्यादा भागदौड़ करने की जरूरत नहीं है. आप अपने पास के गैस डिस्ट्रीब्यूटर (एजेंसी) के दफ्तर जाएं. वहां अपना आधार कार्ड और गैस पासबुक दिखाएं. बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) स्कैन के जरिए 2 मिनट में आपकी e-KYC हो जाएगी.

विज्ञापन

मोबाइल ऐप से कैसे पूरी करें e-KYC?

मोबाइल ऐप से कैसे पूरी करें e-KYC? 5 / 5

आप इंडेन, भारत गैस या एचपी की आधिकारिक मोबाइल ऐप या वेब पोर्टल डाउनलोड करके भी घर बैठे आधार OTP और फेस-स्कैन (Face Authentication) के जरिए अपनी ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं. अगर आपका e-KYC अब तक पेंडिंग है, तो बिना देरी किए आज ही इसे पूरा करा लें ताकि आपका सिलेंडर बिना किसी रुकावट के बुक होता रहे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन