Commercial Gas Cylinder Rule: कमर्शियल गैस कनेक्शन लेने के नए नियम! जानें एक व्यक्ति को मिलेंगे क‍ितने सिलेंडर

पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन (PESO) और सरकारी तेल कंपनियों के नियमों के अनुसार एक व्यक्ति कितने कमर्शियल गैस कनेक्शन ले सकता है और इसके लिए किन-किन शर्तों को पूरा करना होता है, आइये जानते हैं.

How Many Commercial Gas Connection One Person Can Take
1 / 5
कमर्श‍ियल गैस स‍िलेंडर के न‍ियम

Commercial LPG Cylinder Rules: अगर आप कोई नया ढाबा, होटल, रेस्टोरेंट या बेकरी शुरू करने जा रहे हैं और कमर्शियल एलपीजी (LPG) कनेक्शन लेने की सोच रहे हैं, तो उससे पहले आपके लिए गैस एजेंसियों के नए नियमों को जानना बेहद जरूरी है. क्‍योंक‍ि भारत में कमर्श‍ियल और घरेलू गैस स‍िलेंडर के स‍िर्फ दामों में ही अंतर हीं है, बल्‍क‍ि कनेक्‍शन लेने का तरीका भी अलग है. घरेलू गैस कनेक्शन (Domestic Cylinder) की तरह कमर्शियल कनेक्शन में केवल एक सिलेंडर लेने की पाबंदी नहीं होती, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से सिलेंडरों के स्टोरेज (Storage) को लेकर बेहद सख्त गाइडलाइंस तय की गई हैं.

विज्ञापन

एक व्यक्ति कितने कमर्शियल कनेक्शन ले सकता है?

एक व्यक्ति कितने कमर्शियल कनेक्शन ले सकता है?2 / 5

कमर्शियल गैस के मामले में एक व्यक्ति-एक कनेक्शन का नियम लागू नहीं होता है. अगर आपके नाम पर 3 अलग-अलग जगहों पर दुकानें, होटल या रेस्टोरेंट हैं, तो आप अपनी हर प्रॉपर्टी (Business Outlet) के लिए अलग से नया कमर्शियल गैस कनेक्शन ले सकते हैं. हर कनेक्शन के लिए आपके पास उस जगह का वैध एड्रेस प्रूफ और व्यावसायिक दस्तावेज (जैसे GST नंबर, ट्रेड लाइसेंस या शॉप एक्ट रजिस्ट्रेशन) होना अनिवार्य है.

विज्ञापन

एक परिसर में स्टोरेज की सीमा: अधिकतम 100 किग्रा

एक परिसर में स्टोरेज की सीमा: अधिकतम 100 किग्रा3 / 5

भले ही आप कितने भी सिलेंडर खरीदना चाहें, लेकिन बिना किसी विशेष लाइसेंस के एक व्यावसायिक परिसर में एलपीजी स्टोर करने की सीमा तय है. बिना एक्सप्लोसिव लाइसेंस के एक जगह पर आप अधिकतम 100 किलोग्राम एलपीजी ही रख सकते हैं. अगर आप 19 किलोग्राम वाला स्टैंडर्ड कमर्शियल सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं, तो 100 किग्रा की सीमा के हिसाब से आप एक समय में अधिकतम 5 सिलेंडर ही स्टोर कर सकते हैं.

ज्यादा सिलेंडर चाहिए तो क्या करें?

ज्यादा सिलेंडर चाहिए तो क्या करें?4 / 5

अगर आपकी रसोई या फैक्ट्री बड़ी है और आपको 5 सिलेंडर (100 किग्रा) से ज्यादा की जरूरत है तो आपको दूसरा नया कनेक्‍शन लेने के बजाय अपनी ही एजेंसी में मल्टिपल सिलेंडर (LPG Manifold System) के लिए अप्लाई करना होगा.

विज्ञापन

स‍िलेंडर जारी करने से पहले सुरक्षा व‍िभाग करेगा न‍िरीक्षण

स‍िलेंडर जारी करने से पहले सुरक्षा व‍िभाग करेगा न‍िरीक्षण5 / 5

इसके बाद तेल कंपनी और सुरक्षा विभाग के अधिकारी आपके परिसर का निरीक्षण (Inspection) करेंगे. एनओसी (NOC) और PESO से अतिरिक्त लाइसेंस मिलने के बाद ही आप 100 किग्रा से अधिक गैस का स्टॉक रख सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन