LPG Cylinder Price Drop: 600 रुपये तक सस्ते हुए एलपीजी सिलेंडर! जानें किन लोगों को मिलेगा इसका सीधा फायदा

यूपी के इस ग्रामीण इलाके में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 200 से 600 रुपये तक सस्ते मिल रहे हैं. जानें री-बुकिंग के नए 25 दिनों के नियम और लेटेस्ट रेट्स.

LPG Gas Cylinder Price Reduced Up To 600 Rupees in up kushinagar Check Commercial Domestic Rate
1 / 5
LPG गैस सिलेंडर 600 रुपये तक सस्ते हुए; जानें किसे होगा फायदा(file photo)

LPG Gas Cylinder Price Cut: गैस सिलेंडर बुक करने की सोच रहे हैं? तो आपके लिए एक बड़ी और काम की खबर आई है. गांव-देहात और कस्बों में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी (Commercial LPG) सिलेंडरों की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है. उत्तर प्रदेश के कई जिलों और छोटे शहरों में कमर्शियल सिलेंडर तय सरकारी रेट से 200 रुपये से लेकर 600 रुपये तक सस्ते मिल रहे हैं. जहां कुशीनगर जैसे इलाकों में 19 किलो वाले सिलेंडर की सरकारी कीमत करीब 2946 रुपये है, वहीं लोकल एजेंसियां इसे ग्राहकों को 2400 से 2700 रुपये के बीच में ही ऑफर कर रही हैं. लेकिन रुकिए, क्या यह फायदा आपके घर के किचन वाले घरेलू (Domestic) सिलेंडर पर भी मिलेगा? और आखिर अचानक एजेंसियां इतने सस्ते में सिलेंडर क्यों बेच रही हैं? आइए, समझते हैं पूरा माजरा क्‍या है.

विज्ञापन

आखिर इतने सस्ते क्यों मिल रहे हैं कमर्शियल सिलेंडर?

आखिर इतने सस्ते क्यों मिल रहे हैं कमर्शियल सिलेंडर?2 / 5

कुछ महीने पहले तक गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगानी पड़ती थीं. अब जब सप्लाई बेहतर हुई है, तो गांवों में कहानी थोड़ी बदल गई है. गांवों और कस्बों में बड़े होटल, ढाबे या रेस्टोरेंट कम होते हैं. इस वजह से 19 किलो वाले भारी-भरकम कमर्शियल सिलेंडरों की खपत काफी कम रहती है. गैस एजेंसियों का नियम है कि जब उन्हें नई डिलीवरी मिलती है, तो उन्हें उतने ही खाली सिलेंडर वापस जमा करने होते हैं. अगर खाली सिलेंडर वापस नहीं गए, तो आगे की सप्लाई अटक सकती है. ऐसे में स्टॉक जमा होने और खाली सिलेंडर की साइकिल बनाए रखने के लिए स्थानीय गैस एजेंसियां कमर्शियल सिलेंडर पर खुद से डिस्काउंट देकर उन्हें जल्दी निकाल रही हैं.

विज्ञापन

घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के दामों में अंतर

घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के दामों में अंतर 3 / 5

अगर आप सोच रहे हैं कि घर के 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर भी सस्ते हो गए हैं, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर करीब 942 रुपये का है, जबकि 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर करीब 2747.50 रुपये का. वहीं यूपी के कुशीनगर में घरेलू सिलेंडर का रेट करीब 1014 है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर की आधिकारिक कीमत करीब 2946 रुपये है. लेकिन गांव-देहात में लोकल लेवल पर यह 2400 से 2700 रुपये में मिल रहा है.

बड़ी खुशखबरी: अब 45 नहीं, 25 दिन में होगी री-बुकिंग

बड़ी खुशखबरी: अब 45 नहीं, 25 दिन में होगी री-बुकिंग 4 / 5

ग्रामीण इलाकों के गैस उपभोक्ताओं के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक और बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है. पहले गांव-देहात में घरेलू सिलेंडर बुक करने के बाद अगला सिलेंडर बुक करने के लिए 45 दिनों का इंतजार करना पड़ता था. अब गैस सप्लाई बेहतर होने और बैकलॉग खत्म होने के बाद इस अंतर को घटाकर 25 दिन कर दिया गया है. इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL), तीनों कंपनियों ने यह नया नियम लागू कर दिया है. यानी अब शहरों की तरह गांव के लोग भी हर 25 दिन में नया घरेलू सिलेंडर बुक कर सकेंगे.

विज्ञापन

सस्ता सिलेंडर खरीदते समय इन बातों का रखें खास ध्यान

सस्ता सिलेंडर खरीदते समय इन बातों का रखें खास ध्यान 5 / 5

अगर आपको भी कोई एजेंसी या वेंडर कमर्शियल सिलेंडर सस्ते में ऑफर कर रहा है, तो कुछ बातों में लापरवाही न बरतें. जैसे क‍ि सिलेंडर लेते समय उसका सही वजन जरूर चेक करें और एजेंसी से पक्की बिल/रसीद (Payment Receipt) मांगें. अगर रेट बहुत ज्यादा कम मिल रहा हो, तो पक्का कर लें कि सिलेंडर किसी ऑथराइज्ड/रजिस्टर्ड गैस एजेंसी का ही हो. घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल और नियम अलग-अलग होते हैं, इसलिए कभी भी घरेलू इस्तेमाल के लिए कमर्शियल सिलेंडर की अदला-बदली न करें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन