बच्चा 18 साल का होने वाला है? तुरंत बनवा लें ये 5 जरूरी डॉक्यूमेंट्स, कॉलेज से लेकर जॉब तक आएंगे काम

बच्चा 18 साल का होने वाला है तो पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वोटर आईडी और आधार अपडेट तुरंत करवा लें. जानें इन 5 डॉक्युमेंट्स की पूरी डिटेल.

Essential Documents for 18 Year Olds in India Checklist Guide
1 / 6
Turning 18 Checklist: बेटा या बेटी 18 के होने वाले हैं? आज ही अप्लाई करें ये 5 अनिवार्य सरकारी डॉक्यूमेंट्स (फोटो क्रेड‍िट - एआई)

क्या आपका बेटा या बेटी 18 साल का होने वाला है? 18 की उम्र में कदम रखते ही बच्चे कानूनी तौर पर बालिग (Adult) हो जाते हैं. यह उम्र जीवन का एक बड़ा टर्निंग पॉइंट होती है, यहां से कॉलेज लाइफ की शुरुआत होती है और करियर या जॉब की राह भी खुलती है. लेकिन कई बार सही कागजात (Documents) न होने की वजह से एडमिशन से लेकर जॉब इंटरव्यू तक में बेवजह की परेशानियां खड़ी हो जाती हैं. अगर आपका बच्चा भी 18 का होने जा रहा है, तो बिना देर किए ये 5 सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स बनवा लें, ताकि आगे चलकर उन्हें किसी रुकावट का सामना न करना पड़े.  

विज्ञापन

पैन कार्ड (PAN Card):

पैन कार्ड (PAN Card): 2 / 6

18 साल का होते ही बच्चे का पैन कार्ड बनवाना बहुत जरूरी है. चाहे बैंक में नया अकाउंट खुलवाना हो, पहला सैलरी अकाउंट बनाना हो या कोई भी वित्तीय (Financial) लेन-देन करना हो—पैन कार्ड सबसे पहला मांगा जाने वाला दस्तावेज है. कॉलेज के बाद अगर बच्चा फ्रीलांसिंग, पार्ट-टाइम जॉब या इंटर्नशिप भी शुरू करता है, तो टैक्स और पेमेंट प्रोसेस के लिए पैन कार्ड अनिवार्य होता है.

विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस

ड्राइविंग लाइसेंस 3 / 6

18 साल की उम्र पूरे देश में गाड़ी चलाने की कानूनी उम्र मानी जाती है. कॉलेज आने-जाने के लिए बाइक, स्कूटी या कार चलानी हो, तो ड्राइविंग लाइसेंस (DL) होना जरूरी है. बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने पर न सिर्फ भारी चालान कट सकता है, बल्कि दुर्घटना की स्थिति में क्लेम भी नहीं मिलता. इसके अलावा, डीएल एक मजबूत आईडी प्रूफ का काम भी करता है.

पासपोर्ट

पासपोर्ट 4 / 6

अगर आपकी योजना बच्चे को आगे की पढ़ाई या नौकरी के लिए विदेश भेजने की है, तो पासपोर्ट पहले से बनवाकर रखना समझदारी है. कई बार कॉलेज एक्सचेंज प्रोग्राम, इंटरनेशनल इंटर्नशिप या अचानक विदेश यात्रा का मौका मिल जाता है. ऐसे समय पर अगर पासपोर्ट न हो, तो सुनहरा मौका हाथ से निकल सकता है. यह पूरी दुनिया में सबसे मान्य पहचान पत्र (Address and ID Proof) माना जाता है.

विज्ञापन

वोटर आईडी

वोटर आईडी 5 / 6

18 साल की उम्र होते ही नागरिक को देश की सरकार चुनने का संवैधानिक अधिकार (Right to Vote) मिल जाता है. मतदान में हिस्सा लेने के लिए वोटर आईडी कार्ड होना जरूरी है. इसके लिए अब लाइन में लगने की जरूरत नहीं है. चुनाव आयोग (Election Commission of India) के पोर्टल या ऐप के जरिए घर बैठे आसानी से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है.

आधार कार्ड अपडेट

आधार कार्ड अपडेट 6 / 6

ज्यादातर बच्चों के पास बचपन का बना हुआ आधार कार्ड होता है, जिसमें उनकी बचपन की फोटो और पुराने बायोमेट्रिक्स दर्ज होते हैं. नियम के अनुसार 15 साल की उम्र के बाद आधार में फिंगरप्रिंट और चेहरे की फोटो (Biometrics) अपडेट कराना जरूरी होता है. अगर आपके बच्चे के आधार में पुरानी फोटो या बायोमेट्रिक्स अपडेट नहीं हैं, तो नजदीकी आधार केंद्र जाकर नया फोटो और बायोमेट्रिक्स अपडेट करवा लें. अगर एड्रेस बदला है, तो उसे भी अपडेट करा लें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन