Top 5 Richest Persons in Asia: एशिया के सबसे अमीर लोगों की नई लिस्ट जारी, देखें टॉप 5 नाम
Top 5 Richest in Asia: सिर्फ रील्स देखने से किस्मत नहीं बदलती, लेकिन रील्स बनाने वाला ऐप खड़ा करने से आप एशिया के सबसे अमीर इंसान जरूर बन सकते हैं. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) की ताजा रैंकिंग ने एशिया के अमीरों के क्लब में बड़ा फेरबदल कर दिया है. आइए देखते हैं कौन हैं एशिया की Top 5 सबसे अमीर हस्तियां:

Bloomberg Billionaires Index 2026: ByteDance के फाउंडर झांग यिमिंग एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं, जबकि भारतीय अरबपति गौतम अडानी दूसरे स्थान पर हैं. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, आइए एशिया के पांच सबसे अमीर लोगों पर एक नजर डालते हैं.
TikTok वाले जांग यिमिंग बने एशिया के नंबर 1 बॉस
2 / 6AI और सोशल मीडिया के दम पर जांग यिमिंग ने $105 बिलियन की संपत्ति के साथ पहली बार एशिया के सबसे अमीर शख्स का ताज पहना है. 2019 में इनकी संपत्ति सिर्फ $13 बिलियन थी.
अडानी का जलवा बरकरार, नंबर 2 पर जमाया कब्जा
3 / 6इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर पोर्ट्स और एनर्जी तक का साम्राज्य चलाने वाले गौतम अडानी (Adani Group) बेहद मामूली अंतर से दूसरे नंबर पर खिसके हैं, लेकिन एशिया के टॉप अमीरों में उनका दबदबा कायम है. उनकी नेटवर्थ $105 बिलियन है.
$81.3 बिलियन के साथ मुकेश अंबानी तीसरे स्थान पर
4 / 6टेलीकॉम (Jio), रिटेल और ऑयल बिजनेस के बेताज बादशाह मुकेश अंबानी $81.3 बिलियन की भारी-भरकम नेटवर्थ के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर मजबूती से डटे हैं.
कपड़ों के कारोबार से खड़ा किया अरबों का साम्राज्य
5 / 6जापान के सबसे अमीर शख्स और Uniqlo ब्रांड के मालिक तादाशी यानाई फैशन और रिटेल इंडस्ट्री के दम पर $63.7 बिलियन की संपत्ति के साथ चौथे नंबर पर हैं.
बोतल बंद पानी से बने अरबपति
6 / 6चीन के पैकेज्ड वाटर और बेवरेज किंग और Nongfu Spring के मालिक झोंग शैनशैन $59.1 बिलियन की कुल संपत्ति के साथ एशिया के 5वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं.