LPG Booking Rule Change: 1 अक्टूबर से बंद हो जाएगी गैस सब्सिडी? बिना बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन वालों को बड़ा झटका
LPG Aadhaar Biometric Authentication Mandatory From October 1 2026 : 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है. जानें घर बैठे Indane, HP और Bharatgas ऐप से e-KYC कैसे करें.

अगर आपके घर में भी रसोई गैस यानी LPG सिलेंडर का इस्तेमाल होता है, तो 1 अक्टूबर 2026 से पहले यह खबर आपके लिए जानना बेहद जरूरी है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (Ministry of Petroleum and Natural Gas) ने साफ कर दिया है कि 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाली कीमत पर गैस सिलेंडर बुक करने के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) करवाना अनिवार्य कर दिया गया है. लेकिन घबराने या परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. अगर आपने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो भी आपकी रसोई का चूल्हा बंद नहीं होगा. आइए समझते हैं कि नया नियम क्या है, इसका आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा और आप घर बैठे इसे कैसे पूरा कर सकते हैं.
क्या ऑथेंटिकेशन न कराने पर सिलेंडर मिलना बंद हो जाएगा?
2 / 5बिल्कुल नहीं. अगर आप बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन नहीं करवाते हैं, तो आपको सिलेंडर तो मिलेगा, लेकिन आपको उसका पूरा बाजार भाव (Market Price) चुकाना होगा. आपको मिलने वाली सब्सिडी (gass subsidy) का पैसा आपके खाते में नहीं आएगा.
क्यों आया यह नियम?
3 / 5सरकार का कहना है कि इस ऑथेंटिकेशन का मकसद फर्जी कनेक्शनों को रोकना और कमर्शियल इस्तेमाल में होने वाली गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को ठप करना है, ताकि सब्सिडी का सही फायदा केवल पात्र परिवारों तक पहुंचे. राहत की बात यह है कि देश के करीब 89.9% ग्राहक पहले ही यह ऑथेंटिकेशन पूरा कर चुके हैं और 27.43 करोड़ ग्राहकों को दोबारा कुछ करने की जरूरत नहीं है.
घर बैठे या डिलीवरी के समय कैसे कराएं आधार ऑथेंटिकेशन?
4 / 5सरकार और गैस कंपनियों ने ग्राहकों की सहूलियत के लिए इसे बहुत आसान बना दिया है: जब आपके घर सिलेंडर की डिलीवरी आए, तो आप डिलीवरी पर्सन के मोबाइल ऐप के जरिए बायोमेट्रिक या चेहरे का ऑथेंटिकेशन (Face Authentication) तुरंत करा सकते हैं. आप अपनी गैस कंपनी के आधिकारिक ऐप को डाउनलोड करके भी ई-केवाईसी (e-KYC) कर सकते हैं. Indane: 'IndianOil ONE' ऐप | Bharatgas: 'HelloBPCL' ऐप | HP Gas: 'HP PAY' ऐप के जरिए. इसके अलावा अपने नजदीकी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर के शोरूम पर जाकर भी आप अपना आधार बायोमेट्रिक जमा कर सकते हैं.
मदद के लिए टोल-फ्री नंबर:
5 / 5एलपीजी से जुड़ी किसी भी समस्या या जानकारी के लिए आप सरकार के टोल-फ्री नंबर 1800 2333 555 पर कॉल कर सकते हैं. फिलहाल घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर प्रति सिलेंडर लगभग 210 रुपये तक की अप्रत्यक्ष सब्सिडी मिलती है (जो जून में 721 रुपये तक थी). सरकार ने गैस कंपनियों (OMCs) को अंडर-रिकवरी की भरपाई के लिए वित्तीय वर्ष 26 और 27 में लगभग 30,000 करोड़ रुपये का मुआवजा तय किया है. दूसरी ओर, सरकार पाइपलाइन वाली रसोई गैस यानी PNG (Piped Natural Gas) को भी बढ़ावा दे रही है, ताकि विदेशों से होने वाले महंगे एलपीजी आयात (LPG Imports) पर देश की निर्भरता कम हो सके.



















