8th Pay Commission: रात की ड्यूटी के मिलेंगे अलग पैसे! 8वें वेतन आयोग से नर्सों ने मांगी 3 गुना सैलरी और OPS

8th Pay Commission Nurses Association Demand: नर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन (NWA) ने 8वें वेतन आयोग के सामने 8 प्रमुख मांगें रखी हैं. इसमें लेवल 10 पे-ग्रेड, नाइट अलाउंस, रिस्क इंश्योरेंस और OPS की वापसी शामिल है. जानें पूरी जानकारी.

8th Pay Commission.jpg (23)
1 / 9

8th Pay Commission Latest Update: 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन के साथ ही सरकारी कर्मचारियों की उम्मीदें पंख लगाने लगी हैं. इसी कड़ी में देश भर के केंद्रीय सरकारी अस्पतालों की नर्सों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन नर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन (NWA) ने शुक्रवार, 18 सितंबर को चंडीगढ़ में 8वें वेतन आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की.   अस्पताल में दिन-रात मरीजों की सेवा में डटी रहने वाली नर्सों ने अपने वेतन, भत्तों और सुरक्षा को लेकर आयोग के सामने 8 प्रमुख मांगें रखी हैं. आइए, जानते हैं कि नर्सों की ये 8 मांगें क्या हैं और इससे उनकी जिंदगी पर क्या असर पड़ेगा.  

विज्ञापन

एंट्री लेवल पर ज्यादा सैलरी

एंट्री लेवल पर ज्यादा सैलरी 2 / 9

नर्सिंग ऑफिसरों के लिए मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (MNS) की तर्ज पर शुरुआती वेतन लेवल 10 (Level 10 Entry Pay) करने की मांग की गई है. नर्सेज एसोसिएशन का तर्क है कि अब नर्सिंग में शैक्षिक योग्यता GNM से बढ़कर B.Sc Nursing हो चुकी है और जिम्मेदारियां भी कई गुना बढ़ गई हैं.

विज्ञापन

नाइट शिफ्ट अलाउंस

नाइट शिफ्ट अलाउंस 3 / 9

रात-रात भर जागकर मरीजों की देखभाल करना बेहद थकाऊ होता है. इसके एवज में एसोसिएशन ने सभी नर्सिंग कर्मचारियों के लिए एक विशेष नाइट ड्यूटी अलाउंस तय करने की मांग रखी है.

रिस्क और हार्डशिप अलाउंस

रिस्क और हार्डशिप अलाउंस 4 / 9

नर्सों को अस्पताल के बेहद जोखिम भरे और कठिन माहौल में काम करना पड़ता है. इसलिए उन्हें R1H1 मैट्रिक्स के तहत उच्चतम स्तर का रिस्क एंड हार्डशिप अलाउंस देने की मांग की गई है.

विज्ञापन

फैमिली के लिए तगड़ा इंश्योरेंस कवर

फैमिली के लिए तगड़ा इंश्योरेंस कवर 5 / 9

हर दिन बीमारियों के सीधे संपर्क में आने के कारण नर्सों ने कोविड-19 महामारी के दौरान मिले हेल्थ और टर्म इंश्योरेंस कवर की तर्ज पर स्थायी बीमा सुरक्षा देने की मांग उठाई है.

चंडीगढ़ वालों के लिए A1 सिटी का दर्जा

चंडीगढ़ वालों के लिए A1 सिटी का दर्जा 6 / 9

चंडीगढ़, मोहाली और पंचकुला को मिलाकर एक 'ट्राइसिटी' (Tricity) जोन घोषित करने और चंडीगढ़ को A1 (Tier 1) शहर का दर्जा देने का प्रस्ताव रखा गया है. इससे स्थानीय नर्सों का हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA) बढ़ जाएगा.

विज्ञापन

रूटीन अलाउंस में 3 गुना इजाफा

रूटीन अलाउंस में 3 गुना इजाफा 7 / 9

नर्सिंग अलाउंस, ड्रेस अलाउंस और स्पेशल अलाउंस को न सिर्फ बनाए रखने की बात कही गई है, बल्कि उनकी मौजूदा राशि को सीधे 3 गुना (Triple) करने का अनुरोध किया गया है.

हायर एजुकेशन का फायदा

हायर एजुकेशन का फायदा 8 / 9

नर्सिंग स्टाफ को अपनी पढ़ाई और स्किल्स को अपग्रेड करने के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से एडवांस क्वालिफिकेशन अलाउंस (दो नॉन-एब्जॉर्बेबल इंक्रीमेंट के बराबर) देने की सिफारिश की गई है.

विज्ञापन

ओल्ड पेंशन स्कीम OPS की वापसी

ओल्ड पेंशन स्कीम OPS की वापसी 9 / 9

देश भर के केंद्रीय कर्मचारियों की तरह नर्सेज एसोसिएशन ने भी नई पेंशन योजनाओं (NPS/UPS) को हटाकर पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल करने की जोरदार वकालत की है. संगठन का कहना है कि 2004 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों के रिटायरमेंट से पहले OPS वापस आना बेहद जरूरी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन