धांसू ऑफर! 1.20 लाख रुपये सस्ती मिल रही 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली ये SUV, इस दिन तक है मौका
भारतीय बाजार में Nissan Magnite को लेकर ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है. जनवरी 2025 में कीमतों में करीब 3% बढ़ोतरी के बावजूद निसान ने इस SUV पर 1.20 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स का ऐलान कर दिया है. सीमित समय के लिए मिलने वाला यह ऑफर मैग्नाइट को एक बार फिर सब-कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में जबरदस्त डील बना देता है. अगर आप नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह मौका खास हो सकता है.

2 / 7निसान मैग्नाइट पर 1.20 लाख रुपये तक का कुल बेनिफिट सिर्फ उन्हीं ग्राहकों को मिलेगा, जो 22 जनवरी से पहले SUV की बुकिंग करेंगे.
3 / 7कीमत बढ़ी, लेकिन ऑफर ने बैलेंस बना दिया- हालांकि कीमतों में करीब 3% की बढ़ोतरी हुई है, फिर भी ऑफर्स के बाद मैग्नाइट अब भी बजट SUV सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनी हुई है.
4 / 7डिस्काउंट पैकेज में क्या-क्या शामिल- इस ऑफर में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बोनस, कॉरपोरेट ऑफर और स्क्रैपेज बोनस जैसे फायदे शामिल हो सकते हैं.
5 / 7वैल्यू फॉर मनी SUV की पहचान- 336 लीटर बूट स्पेस, अच्छा केबिन, दमदार डिजाइन और 205 mm ग्राउंड क्लीयरेंस मैग्नाइट को भारतीय सड़कों के लिए परफेक्ट बनाते हैं.
6 / 7इंजन ऑप्शन्स और फैक्ट्री-फिटेड CNG- SUV में 1.0 लीटर NA पेट्रोल, 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और फैक्ट्री-फिटेड CNG का विकल्प मिलता है, जो माइलेज पसंद करने वालों के लिए खास है.
7 / 75-स्टार सेफ्टी ने बढ़ाया भरोसा- Nissan Magnite को Global NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है और इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग्स दिए गए हैं, जो इसे सेगमेंट में अलग बनाते हैं.



















