1 लाख से कम में मिलेंगी ये 5 धांसू 125cc बाइक, पावर और फीचर्स में बड़ी-बड़ी बाइक्स को देती हैं टक्कर!

अगर आप रोज आने-जाने के लिए कोई बजट बाइक ढूंढ रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है. यहां हम आपको बता रहे हैं 1 लाख से कम बजट में 125 सीसी की बाइक जिनमें आपको कई शानदार फीचर्स भी मिलेंगे.

Hero Glamour X
1 / 7
Hero Glamour X भी 1 लाख से कम बजट वाली 125 सीसी की बाइक की लिस्ट में शामिल है.

भारत में 125cc बाइक्स को अब तक मुख्य रूप से माइलेज और रोजाना इस्तेमाल वाली कम्यूटर बाइक के तौर पर देखा जाता था. लेकिन अब इस सेगमेंट में भी स्पोर्टी डिजाइन, दमदार इंजन और प्रीमियम फीचर्स का ट्रेंड बढ़ रहा है.

विज्ञापन

Bajaj Pulsar 125

Bajaj Pulsar 1252 / 7

हाल ही में बजाज ने अपनी पॉपुलर पल्सर सीरीज को अपडेट करते हुए नई Pulsar 125 लॉन्च की है. इसमें 124.58cc का इंजन दिया गया है, जो 8,500 rpm पर 12.1 hp की पावर और 6,500 rpm पर 11.4 Nm का टॉर्क पैदा करता है. 92,990 रुपये की शुरूआती कीमत वाली ये बाइक अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा पावर देने वाली बाइक बन गई है. इसमें नया डिजाइन और नया इंजन मिलता है, जबकि टॉप वेरिएंट में LED हेडलाइट और TFT कंसोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. (Image Credit- Bajaj)

विज्ञापन

Hero Xtreme 125R

Hero Xtreme 125R3 / 7

Hero Xtreme 125R भी 125cc सेगमेंट में एक आकर्षक विकल्प है. इस बाइक में 37mm टेलिस्कोपिक फोर्क्स दिए गए हैं. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 91,500 रुपये है. शार्प स्पोर्टी डिजाइन, मस्कुलर फ्यूल टैंक और बेहतर हैंडलिंग इसकी खूबियां हैं. जो लोगों को बहुत पंसद आती हैं. (Image Credit- HeroMotoCorp)

Hero Glamour X

Hero Glamour X4 / 7

Hero Glamour X ने 125cc सेगमेंट में एक प्रीमियम फीचर के तौर पर क्रूज कंट्रोल पेश करके काफी ध्यान खींचा है इसमें 124.7cc का एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 11.5 hp की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क देता है।. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 88,517 रुपये है. बाइक में क्रूज कंट्रोल के अलावा राइडिंग मोड्स और कलर्ड LCD कंसोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. (Image Credit- HeroMotoCorp)

विज्ञापन

TVS Raider 125

TVS Raider 1255 / 7

2021 में लॉन्च हुई TVS Raider 125 आज 125cc सेगमेंट की पॉपुलर बाइक्स में शामिल है. ये रोजाना के कम्यूट के साथ स्पोर्टी राइडिंग का भी अच्छा बैलेंस देती है. इसकी शुरूआती कीमत 83,910 है जो बाइक में दो राइडिंग मोड्स, GTT टेक्नोलॉजी, स्पोर्टी डिजाइन और LCD क्लस्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. (Image Credit- TVS)

Honda SP 125

Honda SP 1256 / 7

Honda SP 125 कंपनी की पॉपुलर बाइक्स में से एक है. इसमें 123.94cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 10.9 hp की पावर और 10.9 Nm का टॉर्क पैदा करता है. इसकी शुरूआती कीमत 89,748 रुपये है. फीचर्च क बात करें तो बाइक में 4.2-इंच TFT डिस्प्ले और USB चार्जिंग पोर्ट दिया गया है. (Image Credit- Honda)

विज्ञापन

1 लाख के बजट में 5 विकल्प

1 लाख के बजट में 5 विकल्प7 / 7

अगर आपका बजट 1 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक है और आप 125cc में सिर्फ माइलेज ही नहीं, बल्कि स्पोर्टी लुक और बेहतर परफॉर्मेंस भी चाहते हैं, तो इन पांच बाइक को शॉर्टलिस्ट किया जा सकता है. (Image Credit- Pinterest)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन