क्या रिजर्व पर बाइक चलाने से खराब होता है इंजन, Reserve पर कितने किमी चल सकती है गाड़ी?

बाइक में लो फ्यूल वॉर्निंग आते ही ज्यादातर लोग सोचते हैं कि अभी कितनी दूर तक चला सकते हैं और लंबे समय तक ऐसा करने से क्या इंजन या फ्यूल पंप पर कोई असर पड़ सकता है?

bike (1)
1 / 7

नई बाइक्स में लो फ्यूल वॉर्निंग या फ्यूल गेज कम पेट्रोल की जानकारी देता है. लेकिन रिजर्व पर आने के बाद बाइक कितनी दूर तक चल सकती है और क्या इस दौरान इंजन को नुकसान होता है. इसका जवाब बाइक के मॉडल, टैंक की क्षमता और माइलेज पर निर्भर करता है.

विज्ञापन

रिजर्व के लिए अलग टैंक नहीं होता

रिजर्व के लिए अलग टैंक नहीं होता2 / 7

बाइक में रिजर्व के लिए कोई अगल पेट्रोल टैंक नहीं होता है. पुराने फ्यूल टैप सिस्टम में एक ही टैंक के अलग ऊंचाई वाले आउटलेट से पहले समान्य फ्यूल और बाद में नीचे बचा पेट्रोल इस्तेमाल होता था. नई बाइक्स में फ्यूल लेवर सेंसर और लो फ्यू वॉर्निंग का इस्तेमाल ज्यादा होता है.

विज्ञापन

रिजर्व में कितना पेट्रोल बचता है?

रिजर्व में कितना पेट्रोल बचता है?3 / 7

रिजर्व फ्यूल की मात्रा हर बाइक में अलग होती है. आमतौर पर यह करीब 1. 2.5 लीटर तक हो सकता है. सही जानकारी के लिए बाइक का Owner's Manual देखना चाहिए. उदाहरण के तौर पर Hero Splendor iSmart में 8.5 लीटर का टैंक है, जिसमें 2 लीटर Reserve Supply और 1.4 लीटर Usable Reserve दिया गया है.

रिजर्व पर कितने KM चल सकती है बाइक?

रिजर्व पर कितने KM चल सकती है बाइक?4 / 7

रिजर्व में बाइक कितनी दूर चलेगी, यह बचे पेट्रोल और माइलेज पर निर्भर करता है. उदाहरण के लिए 1.5 लीटर रिजर्व और 50kmpl माइलेज वाली बाइ करीब 70-75 किमी चल सकती है. हालांकि ट्रैफिक स्पीड, सड़क, बाइक का वजन और इंजन की स्थिति से वास्तविक दूरी बदल सकती है.

विज्ञापन

रिजर्व का मतलब पेट्रोल खत्म नहीं हुआ

रिजर्व का मतलब पेट्रोल खत्म नहीं हुआ5 / 7

बाइक का रिजर्व में आना इस बात का संते हैं कि अब पेट्रोल भरवाने का समय है. रिजर्व फ्यूल क मकसद राइडर को नजदीकी पेट्रोल पंप तक पहुंचने का मौका देना है. इस लंबे समय तक बिना पेट्रोल भरवाए बाइक चलाने के लिे इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

क्या रिजर्व पर चलाने से इंजन खराब होता है?

 क्या रिजर्व पर चलाने से इंजन खराब होता है?6 / 7

कुछ समय तक रिजर्व फ्यूल पर बाइक चलाने से आमतौर पर इंजन को सीधा नुकसान नहीं होता. लेकिन बार-बार बाइक को रिजर्व तक चलाने अच्छी आदत नहीं है. लंबे समय तक ऐसा करने पर टैंक के निचले हिस्से में जमा गंदगी सिस्टम तक पहुंच सकती है.

विज्ञापन

फ्यूल पंप का भी रखें ध्यान

फ्यूल पंप का भी रखें ध्यान7 / 7

कुल फ्यूल इंजेक्शन बाइक्स में फ्यूल पंप की कूलिंग फ्यूल को प्रभावित करती है. इसलिए टैकं को बार-बार लगभग खाली करना सही नहीं माना जाता. लो फ्यूल वॉर्निंग मिलते ही पेट्रोल भरवा लेना बेहतर है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन