ऑफिस आने-जाने के लिए चाहिए धांसू स्कूटर? ये 5 मॉडल देंगे शानदार माइलेज, कीमत भी कम
रोज ऑफिस आने-जाने के लिए स्कूटर खरीदने का प्लान है तो माइलेज के साथ कीमत और हैंडलिंग भी देखना जरूरी है. यहां जानें 5 ऐसे स्कूटर जो डेली कम्यूट के लिए काम आ सकते हैं और जिनकी कीमत भी कम है.

अगर आप रोज ऑफिस या दूसरे कामों के लिए स्कूटर लेने का प्लान बना रहे हैं, तो सिर्फ लुक देखकर फैसला न करें. अच्छा माइलेज, आरामदायक सीट, ट्रैफिक में आसान हैंडलिंग और आपके शहर में बेहतर सर्विस नेटवर्क भी देखना जरूरी है. इन जरूरतों के हिसाब से कुछ स्कूटर आपके काम आ सकते हैं.
Honda Activa
2 / 7रोजाना ऑफिस आने-जाने के लिए Honda Activa लंबे समय से पसंद किया जाने वाला स्कूटर है. 2026 के डेटा के मुताबिक इसकी शुरुआती कीमत करीब 77 हजार रुपये है और माइलेज लगभग 59kmpl तक बताया जाता है. इसका इस्तेमाल शहर में डेली कम्यूट के लिए आसानी से किया जा सकता है. (Image Credit-Honda)
Suzuki Access 125
3 / 7अगर ऑफिस के साथ कभी-कभार लंबी राइड भी करनी है, तो Suzuki Access 125 पर विचार कर सकते हैं. इसमें 124cc इंजन मिलता है, जो रोजाना के सफर के लिए पर्याप्त है. 2026 के बाजार आंकड़ों के अनुसार इसकी कीमत करीब 83 से 86 हजार रुपये के बीच बताई जाती है. हालांकि, कीमत वेरिएंट और शहर के हिसाब से बदल सकती है. (Image Credit-Suzukimotorcycle)
TVS Jupiter 110
4 / 7TVS Jupiter 110 भी रोजाना के इस्तेमाल के लिए एक प्रैक्टिकल विकल्प है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 75,625 रुपये है. इसमें 113.3cc सिंगल-सिलिंडर इंजन मिलता है, जो 7.91bhp पावर और 9.8Nm टॉर्क देता है. स्कूटर में 33 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज और 5.1 लीटर फ्यूल टैंक मिलता है. ARAI के मुताबिक इसका माइलेज 61.2 kmpl है. (Image Credit-TVS)
Yamaha Ray ZR 125 Fi Hybrid
5 / 7माइलेज आपकी पहली प्राथमिकता है तो Yamaha Ray ZR 125 Fi Hybrid पर भी नजर डाल सकते हैं. इसमें 125cc इंजन के साथ माइल्ड-हाइब्रिड स्मार्ट जनरेटर दिया गया है. यह इंजन 8.2PS पावर और 10.3Nm टॉर्क देता है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 79,880 रुपये है, जबकि ARAI माइलेज 71.33 kmpl बताया गया है. (Image Credit-Yamaha)
Hero Destini 125
6 / 7Hero Destini 125 की भारत में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 82,465 रुपये है. इसमें 124.6cc का एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 9bhp की पावर और 10.4Nm का टॉर्क जनरेट करता है. स्कूटर में 19 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज भी मिलता है, जो रोजाना के सामान के लिए काम आ सकता है. ARAI के मुताबिक, Hero Destini 125 का माइलेज 68.75kmpl हैं. (Image Credit-HeromotoCorp)
Electric Scooter भी है विकल्प
7 / 7पेट्रोल स्कूटर के अलावा Electric Scooter भी रोज के ऑफिस सफर के लिए एक विकल्प हो सकता है. हालांकि, इसे खरीदने से पहले यह जरूर देख लें कि घर और ऑफिस दोनों जगह चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध है या नहीं. रोजाना के रूट और चार्जिंग व्यवस्था के हिसाब से ही इलेक्ट्रिक स्कूटर का फैसला करना बेहतर रहेगा. (Image Credit-Magnific)