भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कारें, 1 लीटर पट्रोल में मिलेगी 28 किमी तक की रेंज!

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो हाइब्रिड मॉडल आपके काम के हो सकते हैं. यहां जानिए भारत की कुछ पॉपुलर हाइब्रिड कारों की डिटेल्स जो माइलेज के मामले में भी नंबर वन हैं.

best hybrid cars in India
1 / 7
best hybrid cars in India

अगर आप पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच ऐसी कार तलाश रहे हैं, जो माइलेज के साथ प्रीमियम फीचर्स भी दे, तो हाइब्रिड मॉडल अच्छा विकल्प हो सकते है. मारुति से लेकर टोयोटा से लेकर होंडा तक के पास ऐस कारें मौजूद हैं.

विज्ञापन

Maruti Suzuki Victoris

Maruti Suzuki Victoris2 / 7

Maruti Suzuki Victoris अपने मॉडर्न और मस्कुलर डिजाइन के लिए जानी जाती है. इसमें स्लिम LED हेडलैम्प्स और एयरोडायनामिक बॉडी लाइन्स मिलती हैं. साथ ही वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं. (Image Credit-Maruti Suzuki)

विज्ञापन

Victoris का माइलेज और सेफ्टी

Victoris का माइलेज और सेफ्टी3 / 7

Victoris के स्ट्रॉम्ग हाइब्रिड मॉडल में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ e-CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है. यह सेटअप करीब 28.65 किमी/लीटर का माइलेज देता है. सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग्स ABS, EBD, ESP, TPMS, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं. स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड की एक्स-शोरूम कीमत करीब 16.38 लाख से 19.99 लाख रुपये तक है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल 10,49,900 से शुरू होता है. (Image Credit-Maruti Suzuki)

Maruti Suzuki Grand Vitara

Maruti Suzuki Grand Vitara4 / 7

Grand Vitara पॉपुलर एक मिड साइड SUV है, जिसमें बोल्ड डिजाइन के साथ शार्प LED DRLs मिलते हैं. वहीं 9-इंच टचस्क्रीन, हेड-अप डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जिंग और कनेक्टेड कार जैसे फीचर्स भी शामिल है. (Image Credit-Maruti Suzuki)

विज्ञापन

Grand Vitara का माइलेज और सेफ्टी

Grand Vitara का माइलेज और सेफ्टी5 / 7

Grand Vitara के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट 1.5-लीटर इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड इंजन दिया गया है. यह 27.97 किमी/लीटर का माइलेज देता है. सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, ESP, हिल होल्ड असिस्ट, डिस्क ब्रेक और TPMS जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट की कीमत करीब 18.43 लाख रुपये से शुरू है. (Image Credit-Maruti Suzuki)

Toyota Urban Cruiser Hyryder

Toyota Urban Cruiser Hyryder6 / 7

Toyota Urban Cruiser Hyryder डिजाइन स्पोर्टी और प्रीमियम है. वहीं इंंटीरियर में डुअल-टोन लेदर फिनिश और अच्छा सिटिंग स्पेस मिलता है. इसके फीचर्स में 9-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैडल शिफ्टर्स, पैनोरमिक सनरूफ और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलते हैं. Hyryder में 1.5-लीटर TNGA 3-सिलेंडर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है. इसका माइलेज 27.97 किमी/लीटर है. साथ ही इसमें 6 एयरबैग्स, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल की कीमत 16.66 लाख से 19.99 लाख रुपये के बीच है. (Image Credit-Toyota)

विज्ञापन

Honda City e:HEV

Honda City e:HEV7 / 7

होंडा की ये कार एक प्रीमियम सेडान है. इसमें 1.5-लीटर Atkinson-Cycle i-VTEC पेट्रोल इंजन के साथ डुअल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप और e-CVT मिलता है. इसका माइलेज 27.13 किमी/लीटर है. सेफ्टी के लिए Honda Sensing ADAS, 6 एयरबैग्स, लेन-वॉच कैमरा, ABS, EBD और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक दिए गए हैं. इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 19 लाख से 20.55 लाख रुपये तक है. (Image Credit-Maruti Suzuki)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन