बजट में 5-स्टार सेफ्टी! ये कारें हादसे में बनेंगी मजबूत ढाल, कीमत सिर्फ 5.59 लाख रुपये से शुरू

नई कार खरीदने के लिए अगर आपका बजट 10 लाख रुपये से कम है तो भी सेफ्टी से समझौता करने की जरूरत नहीं है.यहां हम आपको बजट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली कारों की लिस्ट बता रहे हैं.

safe cars
1 / 7

भारत में अब सुरक्षित कार खरीदने के लिए बहुत ज्यादा बजट खर्च करना जरूरी नहीं है. 10 लाख रुपय से कम कीमत में कई कारें भारत NCAP या ग्लोबल NCAP में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल कर चुकी हैं. इनमें 6 एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं.

विज्ञापन

हुंडई वेन्यू-Hyundai Venue

हुंडई वेन्यू-Hyundai Venue2 / 7

हुंडई वेन्यू ने भारत NCAP टेस्ट में 32 मेंसे 31.15 अंक हासिल किए हैं. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत करीब 8 लाख रुपये हैं. कार में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं.

विज्ञापन

टाटा पंच-Tata Punch

टाटा पंच-Tata Punch3 / 7

टाटा पंच की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.59 लाख रुपये है. इसे ग्लोबल NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इसके बेस वेरिएंट में भी 6एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और हिल होल्ड कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.

स्कोडा काइलाक-Skoda Kylaq

स्कोडा काइलाक-Skoda Kylaq4 / 7

स्कोडा काइलाक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.59 लाख रुपये है. कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में इसे भारत NCAP टेस्ट में वयस्क यात्रियों की सुरक्षा के लिए 30.88 अंक मिले हैं. इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल और मल्टी-कोलिजन ब्रेकिंग सिस्टम स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं.

विज्ञापन

महिंद्रा XUV 3XO-Mahindra XUV 3XO

महिंद्रा XUV 3XO-Mahindra XUV 3XO5 / 7

महिंद्रा XUV 3XO की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.79 लाख रुपये है और इसे भारत NCAP में 5-स्टार रेटिंग मिली है. इसने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 29.36 और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 49 में से 43 अंक हासिल किए हैं. इसका 2,600 मिमी व्हीलबेस भी सेगमेंट में सबसे बेहतर है.

टाटा नेक्सन-Tata Nexon

टाटा नेक्सन-Tata Nexon6 / 7

टाटा नेक्सन ग्लोबल NCAP टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग पाने वाली भारत में बनी पहली कार थी. इसे एडल्ट सेफ्टी में 34 में से 32.22 और बच्चों की सुरक्षा में 49 में से 44.52 अंक मिले हैं. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 8.15 लाख रुपये है और इसमें 6 एयरबैग व ISOFIX माउंट मिलते हैं.

विज्ञापन

बजट में सुरक्षा के कई विकल्प

 बजट में सुरक्षा के कई विकल्प7 / 7

अगर नई कार खरीदतने समय सेफ्टी आपकी प्राथमिकता है तो 10 लाख रुपये से कम बजट में कई मजबूत ऑप्शन मौजूद हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन