भारत में सबसे ज्यादा कौन-से स्कूटर बिकते हैं? Activa से लेकर Jupiter तक देखें पूरी लिस्ट
जुलाई 2026 की स्कूटर बिक्री में कई कंपनियों के बीच मुकाबला रहा. आइए जानते हैं कौन-सा स्कूटर सबसे ज्यादा खरीदा गया और किस कंपनी ने मारी बाजी. जानिए टॉप-5 सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर्स की पूरी लिस्ट.

भारतीय स्कूटर बाजार में कई कंपनियों के बीच मुकाबला है, लेकिन कुछ मॉडल लगातर ग्राहकों की पंसद बने हुए हैं. जुलाई 2026 की बिक्री में होंडा एक्टिवा एक बार फिर सबसे आगे रही है. इसके बाद TVS TVS Jupiter और Suzuki Access ने जगह बनाई.
Honda Activa ने मारी बाजी
2 / 7जुलाई 2026 में होंडा एक्टिवा की कुल 2.06 लाख यूनिट्स बिकीं और यह बिक्री के मामले में बाकी स्कूटर्स से काफी आगे रही. भरोसेमेंद इंजन, आसान राइड, अच्छा डिजाइन और कम मेंटेनेंस खर्च इसकी पॉपुलारिटी की बड़ी वजह माने जाते हैं.
TVS Jupiter दूसरे नंबर पर
3 / 7TVS Jupiter ने जुलाई 2026 में 1.48 लाख यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरा स्थान हासिल किया. इस आंकड़े में Jupiter 110 और Jupiter 125 दोनों शामिल हैं. पिछले साल इसी अवधि में भी इसकी 1.48 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकी थीं. आरामदायक राइड, अच्छा स्टोरेज और सुविधाजनक डिजाइन इसे खास बनाते हैं.
Suzuki Access की बिक्री बढ़ी
4 / 7Suzuki Access जुलाई 2026 में करीब 82 हजार यूनिट्स की बिक्री के तीसरे पायदान पर रहा. पिछले साल जुलाई में इसकी 68 हजार से ज्यादा यूनिट्स बिकी थीं. यानी सालाना आधार पर बिक्री में बढ़ोतरी हुई है. रिफाइंड इंजन अच्छी परफॉर्मेंस, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और फैमिली यूज इसकी खासियत हैं.
TVS Ntorq चौथे स्थान पर
5 / 7TVS Ntorq ने जुलाई 2026 में 38 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री दर्ज की और लिस्ट में चौथा स्थान हासिल किया. पिछले साल इसी अवधि में इसकी 26 हजार से ज्यादा यूनिट्स बिकी थीं. प्रैक्टिकल डिजाइन, जरूरी रेंज और अलग-अलग वेरिएंट्स के चलते इसे ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
Suzuki Burgman ने बनाई जगह
6 / 7Suzuki Burgman जुलाई 2026 में 30 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री के साथ पांचवें नंबर पर रहा. पिछले साल इसी टाइम में इसकी करीब 23 हजार यूनिट्स बिकी थीं. इस तरह इस साल इसकी बिक्री में बढ़ोतरी देखने को मिली. प्रीमियम लुक और खास फीचर्स के कारण यह शहरी ग्राहकों को आकर्षित करता है. इसमें 124.5cc इंजन मिलता है.
पेट्रोल स्कूटर्स का दबदबा कायम
7 / 7जुलाई 2026 की बिक्री को देखें तो पेट्रोल स्कूटर्स अभी भी भारतीय बाजार में मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं. होंडा एक्टिवा सबसे आगे है, जबकि TVS Jupiter और Suzuki Access भी टॉप पर बने हुए हैं. वहीं TVS Ntorq और Suzuki Burgman ने भी टॉप-5 में अपनी जगह बनाई है.



















