रोज ऑफिस आने जाने के लिए बेस्ट हैं ये CNG कारें, कीमत सिर्फ 4.81 लाख से शुरू, देखें ऑप्शन
रोज ऑफिस आने-जाने के लिए ऐसी कार चाहिए जिसका माइलेज ज्यादा हो और पेट्रोल पर खर्च कम? यहां 4 CNG कारें हैं, जिनकी कीमत 4.81 लाख रुपये से शुरू होती है और माइलेज भी अच्छा है.

अगर आप E20 पेट्रेल की वजह से परेशान हैं और रोजाना लंबी दूरी पर का चलाते हैं तो तो CNG मॉडल आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं. CNG कारों का माइलेज पेट्रोल मॉडल से ज्यादा होता है और रोजाना कार चलाने का खर्च भी कम आता है. हालांकि, CNG कार खरीदने के लिए शुरुआत में पेट्रोल मॉडल के मुकाबले थोड़े ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं.
Maruti Celerio CNG
2 / 7Maruti Suzuki Celerio इस लिस्ट में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली CNG कार है. इसमें 998cc का तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। पेट्रोल मोड में यह 67.5 bhp की पावर और 91.1 Nm का टॉर्क देता है, जबकि CNG मोड में पावर 55.9 bhp और टॉर्क 82.1 Nm रह जाता है. इसके CNG वर्जन का ARAI माइलेज 34.43 km/kg है. इसकी शुरुआती कीमत 5.97 लाख रुपये है.
WagonR CNG
3 / 7Maruti Suzuki WagonR लंबे समय से भारतीय बाजार की लोकप्रिय कारों में शामिल है. इसमें भी 998cc का तीन-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है. इसके CNG पर पावर 55.9 bhp और टॉर्क 82.1 Nm हो जाता है. वहीं इसका CNG मॉडल 34.05 km/kg का ARAI माइलेज देता है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.88 लाख रुपये है.
Alto K10 CNG
4 / 7कम बजट में CNG कार तलाश रहे खरीदारों के लिए Maruti Suzuki Alto K10 एक अच्छा ऑप्शन है. इसमें 998cc का तीन-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है. CNG पर ये 55.9 bhp की पावर और 82.1 Nm का टॉर्क देता है. वहीं CNG वर्जन 33.85 km/kg का माइलेज देता है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.81 लाख रुपये है, जो इसे इस लिस्ट की सबसे सस्ती कार बनाती है.
Swift CNG
5 / 7Maruti Suzuki Swift CNG उन लोगों के लिए विकल्प हो सकती है, जो कम रनिंग कॉस्ट के साथ थोड़ा प्रीमियम डिजाइन और बेहतर ड्राइविंग अनुभव चाहते हैं. इसमें Dzire वाला 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड Z Series इंजन दिया गया है. इसका CNG मॉडल 32.85 km/kg का ARAI माइलेज देता है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.44 लाख रुपये है.
किसके लिए CNG कार खरीदना फायदेमंद?
6 / 7अगर आपकी कार रोजाना ऑफिस आने-जाने या दूसरे कामों के लिए लंबी दूरी तय करती है तो CNG मॉडल पर विचार किया जा सकता है. इन कारों का माइलेज ज्यादा होने के साथ रनिंग कॉस्ट भी कम रहती है. हालांकि CNG मॉडल की शुरुआती कीमत पेट्रोल वर्जन से अधिक हो सकती है. ऐसे में कार खरीदने से पहले अपनी रोजाना की ड्राइविंग और ईंधन खर्च का हिसाब लगाना जरूरी है.
चारों CNG कारों में कौन कितना देती है माइलेज?
7 / 7इस लिस्ट में Maruti Celerio CNG 34.43 km/kg के साथ सबसे ज्यादा ARAI माइलेज देती है. इसके बाद WagonR CNG 34.05 km/kg और Alto K10 CNG 33.85 km/kg का माइलेज देती हैं. वहीं Swift CNG का ARAI माइलेज 32.85 km/kg है. कीमत की बात करें तो Alto K10 CNG 4.81 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत के साथ सबसे किफायती है, जबकि Swift CNG की शुरुआती कीमत 7.44 लाख रुपये है.