Bhandara Aloo Sabzi: घर पर ऐसे बनाएं भंडारे की आलू वाली मसालेदार सब्जी

Potato Recipe, Bhandare Wale Aloo, Aloo Tamatar sabzi, How To Make Bhandare Wale Aloo, Make Bhandara-like Vegetable At Home

How To Make Bhandare Wale Aloo

विज्ञापन

Bhandara Aloo Sabzi: आप सभी ने कभी न कभी भंडारे की सब्जी तो खाई ही होगी। इसे आमतौर पर मंदिर में या घर पर पूजा आदि के दौरान बनाया जाता है और पूरी के साथ खाया जाता है, जो बहुत ही टेस्‍टी होता है। इस सब्जी में न तो प्याज का इस्तेमाल होता है और न ही लहसुन का फिर भी यह स्वादिष्ट होती है। भंडारे आलू की सब्जी बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता इसलिए आप इसे बनाकर ऑफिस में लंच के तौर पर भी ले जा सकते हैं।

अगर आप भी घर पर भंडारे वाली आलू की सब्जी बनाना चाहते हैं तो आज हम आपको इसकी बेहद आसान और स्वादिष्ट रेसिपी बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन

सामग्री

400 ग्राम उबले और छिले हुए आलू

1 कप कटा हुआ टमाटर

1 इंच अदरक

विज्ञापन

हींग

3-4 हरी मिर्च कटी हुई

विज्ञापन

4 बड़े चम्मच तेल या घी

1 चम्मच हल्दी पाउडर

विज्ञापन

1 छोटा चम्मच जीरा

1 छोटा चम्मच सौंफ पाउडर

विज्ञापन

1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर

1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर

विज्ञापन

1 कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर

2 बड़ा चम्मच ताजा कटा हुआ धनिया

विज्ञापन

नमक स्वादअनुसार

विज्ञापन

विधि

टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड कर लें।

एक पैन में तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर हींग और जीरा डालें और कुछ सेकेंड के लिए इन्हें चटकने दें।

विज्ञापन

इसके बाद इसमें हरी मिर्च, टमाटर और अदरक का पेस्ट डालकर लगभग 2-3 मिनट तक पकाएं।

सौंफ पाउडर, हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडरऔर गरम मसाला डालें और दोनों तरफ से तेल अलग होने तक पकाएं।

विज्ञापन

अब उबले हुए आलू को काट कर पैन में डाल दीजिए।

इसमें अमचूर पाउडर, 2 कप पानी और स्वादानुसार नमक डालें।

विज्ञापन

3-4 मिनट तक पकाएं, अगर जरूरत हो तो और पानी डालें, ग्रेवी पतली होनी चाहिए।

सब्‍जी को अच्छे से पकाएं और जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें।

विज्ञापन

अब धनिये से सजाकर पूरी के साथ परोसें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ