छोटे बेडरूम में नहीं है अलमारी? कपड़े रखने के लिए काम आएंगे ये स्मार्ट स्टोरेज आइडियाज

Clothes Without Wardrobe: अगर आपका कमरा छोटा है और वहां अलमारी रखने की जगह नहीं है तो इस लेख में बताए गए टिप्स की मदद से कपड़ों को रखा जा सकता है. इन टिप्स की मदद से न सिर्फ कमरे को अच्छा लुक मिलेगा, बल्कि कपड़े आसानी से सेट भी हो जाएंगे. 

Clothes Without Wardrobe

छोटे बेडरूम में बड़ी अलमारी की जगह दीवार के किसी हिस्से में हैंगिंग रॉड लगाई जा सकती है. Image Credit- AI

आजकल जरूरतें इतनी बढ़ गई हैं कि एक कमरे में हर चीज रखना काफी मुश्किल हो जाता है. एक ही कमरे में पढ़ाई या फिर दूसरा सामान रखने की वजह से जगह नहीं हो पाती. ऐसे में अगर आपका बेडरूम छोटा है और उसमें बड़ी अलमारी रखने की जगह नहीं है तो कपड़े रखना मुश्किल हो सकता है. खासकर छोटे कमरे में अलमारी रखने से बाकी जगह भी कम हो जाती है. ऐसे में कुछ स्मार्ट स्टोरेज आइडियाज की मदद से आप बिना ज्यादा जगह घेरे कपड़ों को आसानी से ऑर्गेनाइज कर सकते हैं. इन स्टोरेज आइडियाज की खास बात यह है कि इन्हें छोटे कमरे के हिसाब से आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है और कमरे में सामान बिखरा हुआ भी नजर नहीं आएगा. 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना अलमारी के कपड़ों को कैसे रखा जाए? | How To Organise Clothes Without Wardrobe

  • बेड के नीचे बनाएं स्टोरेज स्पेस- अगर आपके बेड के नीचे खाली जगह है तो इसे कपड़े रखने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए आप स्टोरेज बॉक्स या पहियों वाले कंटेनर रख सकते हैं. इनमें ऐसे कपड़े रखें जिनका इस्तेमाल रोजाना नहीं होता, जैसे सर्दियों के कपड़े आदि. 
  • कपड़ों के लिए ओपन हैंगर लगाएं- छोटे बेडरूम में बड़ी अलमारी की जगह दीवार के किसी हिस्से में हैंगिंग रॉड लगाई जा सकती है. इस पर शर्ट, ड्रेस, जैकेट और दूसरे कपड़े हैंगर की मदद से रखे जा सकते हैं. इससे कपड़े आसानी से दिखाई भी देंगे और उन्हें निकालना भी आसान होगा. 
  • दीवार पर लगाएं शेल्फ- कमरे में फर्श की जगह कम है तो दीवारों का इस्तेमाल करें. दीवार पर छोटी-छोटी शेल्फ लगाकर उसमें फोल्ड किए हुए कपड़े, बैग या एक्सेसरीज रखी जा सकती हैं. इससे फर्श खाली रहेगा और कमरे में चलने-फिरने की जगह बनी रहेगी. 
  • मल्टीपरपज फर्नीचर सेलेक्ट करें- छोटे कमरे के लिए ऐसा फर्नीचर चुनें, जिसमें स्टोरेज आसानी से किया जा सके जैसे- स्टोरेज बॉक्स वाला बेड या अंदर से खाली ओटोमन इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें कपड़े और दूसरी जरूरी चीजें आसानी से रखी जा सकती हैं. 
  • कपड़ों को स्टोरेज बॉक्स में रखें- अगर अलमारी के लिए जगह नहीं है तो अलग-अलग साइज के स्टोरेज बॉक्स काम आ सकते हैं. इनमें कपड़ों को कैटेगरी के हिसाब से रखें. बॉक्स पर लेबल लगा दें ताकि जरूरत पड़ने पर कपड़े ढूंढने में ज्यादा समय न लगे. 
  • दरवाजे के पीछे की जगह का इस्तेमाल करें- बेडरूम के दरवाजे के पीछे की जगह अक्सर खाली रहती है. यहां ओवर-द-डोर ऑर्गेनाइजर या हुक लगाए जा सकते हैं. इन पर स्कार्फ, बेल्ट, छोटे बैग और रोजाना इस्तेमाल होने वाले कपड़े रखे जा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- अक्टूबर में घूमने का बना रहे प्लान? भारत की इन 5 जगहों की खूबसूरती जीत लेगी आपका दिल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ