क्या आपने खाई है पानी की रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस देसी रोटी की खासियत और रेसिपी

Panpathi Roti Recipe: अगर आप खाने के शौकीन हैं तो आपको एक बार पनपथी की रोटी ट्राई करके देखें. इस रोटी की खास बात यह है कि इसे हाथ से बनाया जाता है, जिसे साग या सूखी सब्जी के साथ सर्व किया जाता है. 

Panpathi Roti Recipe

इसे बनाने के लिए चकला-बेलन का इस्तेमाल नहीं किया जाता, बल्कि हाथ और पानी की मदद रोटी का शेप दिया जाता है. इसलिए इसे पानी वाली रोटी के नाम से भी जाना जाता है. Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Panpathi Roti Kaise Banaye: भारत में व्यंजनों के साथ कई तरह की रोटियां भी मशहूर हैं, जिसे अलग-अलग मौके पर परोसा जाता है. तंदूरी, तवा या फिर मीठी रोटी तो हर जगह मिलती है, लेकिन क्या आपने कभी पनपथी रोटी खाई है? अगर जवाब नहीं है तो इस देसी रोटी के बारे में जानना आपके लिए दिलचस्प हो सकता है. पनपथी रोटी पारंपरिक तौर पर बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बनाई जाती है. इसे बनाने का तरीका आम रोटी से काफी अलग है. इसमें चकला-बेलन का इस्तेमाल नहीं किया जाता, बल्कि हाथों और पानी की मदद से आटे की लोई को फैलाकर रोटी का शेप दिया जाता है. इसी वजह से इसे कई जगह पानी की रोटी भी कहा जाता है. अगर आप चाहें तो इसे घर पर बनाकर भी सर्व कर सकते हैं, बस इसकी सही रेसिपी आपको पता होनी चाहिए.  

इसे भी पढ़ें- अक्टूबर में घूमने का बना रहे प्लान? भारत की इन 5 जगहों की खूबसूरती जीत लेगी आपका दिल

विज्ञापन

क्या है पनपथी रोटी की खासियत?

आमतौर पर रोटी बनाने के लिए आटे की लोई को चकले पर बेलकर पतला किया जाता है, लेकिन पनपथी रोटी में यह तरीका नहीं अपनाया जाता. इसके लिए आटे की लोई को हथेली पर रखकर उंगलियों और अंगूठे की मदद से धीरे-धीरे फैलाया जाता है. हाथों पर थोड़ा पानी लगाने से आटा चिपकता नहीं है और उसे आसानी से फैलाया जा सकता है. इस रोटी की एक और खासियत इसका देसी स्वाद है. पारंपरिक रेसिपी में गेहूं के आटे के साथ बेसन, अजवाइन, नमक और थोड़ा तेल या घी इस्तेमाल किया जाता है. 

पनपथी रोटी की रेसिपी 

  • गेहूं का आटा- 2 कप 
    बेसन- 2 चम्मच
  • अजवाइन- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • घी- 3 चम्मच
  • गर्म पानी- 1 कप 

विधि 

  • एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा, बेसन, अजवाइन और नमक डालें. इसमें तेल या घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अब थोड़ा-थोड़ा हल्का गर्म पानी डालते हुए आटा गूंथें और इसका आटा नॉर्मल चपाती के आटे से थोड़ा सख्त रखा जाता है. 
  • गूंथे हुए आटे को ढककर करीब 20 मिनट के लिए रख दें. इसके बाद आटे को एक बार फिर हल्के हाथों से मसल लें और आटे की एक लोई बनाएं. अब दोनों हाथों पर थोड़ा पानी लगाकर लोई को एक हथेली पर रखें और दूसरी हाथ की उंगलियों व अंगूठे से किनारों को दबाएं.
  • इसके बाद रोटी को शेप दें और गर्म तवे पर रोटी को डालें. एक तरफ हल्की सिक जाए तो इसे पलटकर दूसरी तरफ भी सेकें. दोनों तरफ हल्के भूरे निशान आने के बाद इसे हल्की आंच पर अच्छी तरह पका लें.
  • रोटी पक जाने के बाद इसके ऊपर थोड़ा घी लगाएं. इसे गरमा-गरम दाल, सब्जी या अपनी पसंद की चटनी के साथ परोस सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- कितने दिन तक खा सकते हैं फ्रिज में रखा दही? जानिए लें स्टोर करने का सही तरीका

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ