जापानी महिलाओं जैसे सिल्की और मजबूत बाल चाहिए? यहां जानिए उनका सीक्रेट
Hair Care Tips: बालों को सिल्की बनाने के लिए लोग तरह-तरह के हेयर प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अगर आप जापानी हेयर रूटीन को फॉलो करें, तो भी आप अपने बालों को सिल्की और मजबूत बनाए रख सकते हैं.
बालों को सिल्की और मजबूत बनाने के लिए क्या करें? (Image: AI/Pexels)
बालों को लेकर हर कोई तरह-तरह के नुस्खे अपनाता है, ताकि बालों लंबे, घने और सिल्की बनें, लेकिन इसके बावजूद जैसी उम्मीद होती है, वैसा रिजल्ट नहीं मिल पाता है. अक्सर लोगों का कहना होता है कि जापानी महिलाओं के बाल इतने ज्यादा सिल्की और मजबूत कैसे होते हैं? क्या हम भी ऐसे बाल रख सकते हैं, हमें क्या करना होगा? आपके इन सभी सवालों के जवाब आपको इस स्टोरी में मिलेगी, क्योंकि हम आपको वह टिप्स देंगे, जिन्हें फॉलो करके आप अपने बालों को जापानी महिलाओं की तरह सिल्की और मजबूत बना सकेंगे. आइए जानते हैं क्या है उनका सीक्रेट.
अगर आप सोचते हैं कि बालों को सिल्की और मजबूत बनाने के लिए जापानी महिलाएं बहुत पैसा खर्च करती होंगी, तो ऐसा नहीं है. उनकी बालों की सीक्रेट उनका हेयर रूटीन है, जिसे अगर आप भी नियमित रूप से अपनाएंगे, तो आपको भी इसका फायदा मिल सकता है. आइए आपको नीचे बताते हैं कि हेयर केयर को लेकर उनकी आदतें, जो बालों को काफी फायदा पहुंचा सकती है.
स्कैल्प की रखें ख्याल
अक्सर लोगों बालों की ग्रोथ के लिए सारी मेहनत बालों पर करते हैं, लेकिन ग्रोथ के लिए स्कैल्प पर ध्यान देना काफी जरूरी. तेल, पसीने आदि के कारण यहां एक परत जम जाती है, जो बालों की ग्रोथ को प्रभावित कर सकती हैं. इसलिए जापानी लोग शैंपू करते वक्त स्कैल्प की अच्छे से सफाई करने पर ध्यान देते हैं. स्कैल्प के लिए शैंपू की थोड़ी मात्रा लेकर लिए उंगलियों के पोरों से हल्के हाथों से मसाज करें.
विज्ञापन
गर्म पानी का इस्तेमाल ध्यान से करें
बालों की सेहत के लिए पानी का चुनाव बहुत जरूरी है. जापानी लोग बालों को ज्यादा गर्म पानी से नहीं धोते हैं, क्योंकि इससे बालों की सेहत प्रभावित हो सकती है और साथ ही, स्कैल्प पर भी असर डाल सकती है. इसलिए बेहतर रहेगा कि आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें. बालों की ग्रोथ के लिए पहले बालों को अच्छे से गीला करें और फिर शैंपू करें और आखिर में साफ पीनी से धो लें.
गीले बालों को टॉवल से न रगड़ें
हेयर वॉश के बाद अक्सर लोग गीले बालों को तेजी से टॉवल से रगड़ने लगते हैं, जिससे बाल कमजोर हो जाते हैं. हालांकि, जापानी हेयर रूटीन में टॉवल से बालों को अच्छे से लपेट देते हैं, ताकि तोलियां पानी को अच्छे से सोख लें.
विज्ञापन
सोने से पहले स्कैल्प की करें मसाज
बालों की ग्रोथ को बेहतर बनाने के लिए जापानी लोग रोजाना रात में सोने से पहले स्कैल्प की 5-10 मिनट तक मसाज करते हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.