Facial Hair Removal: गेहूं का आटा सिर्फ रोटी के लिए नहीं! चेहरे के अनचाहे बालों के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

अगर चेहरे पर अचानक बहुत ज्यादा बाल आने लगे हैं या बालों के साथ मुंहासे, पीरियड्स में अनियमितता जैसे लक्षण भी हैं तो घरेलू नुस्खों के साथ डॉक्टर से बात करनी चाहिए. कई बार इसकी वजह हेल्थ से जुड़ी हो सकती हैं.

wheat flour for facial hair removal

चेहरे के बालों को हटाने के लिए अगर आप कोई आसान घरेलू तरीका आजमाना चाहती हैं तो गेहूं के आटे से बना उबटन एक ऑप्शन हो सकता है. Image Credit- Freepik

Facial Hair Removal: चेहरे पर कुछ हिस्सों पर बाल जरूरत से ज्यादा होते हैं जो दिखने में बहुत ही अजीब लगते हैं. ऐसे में आपके चेहरे पर भी अनचाहे बाल नजर आ रहे हैं तो आपको क्रीम या कोई प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले घरेलू नुस्खे अपनाने चाहिए. आप गेहूं का आटा इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि यह सिर्फ रोटी बनाने के काम नहीं आता, बल्कि इसे कई घरेलू चीजों के साथ मिलाकर चेहरे के अनचाहे बालों के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. कई लोग चेहरे के बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग, थ्रेडिंग या रेजर का सहारा लेते हैं. हालांकि, अगर आप कोई आसान घरेलू तरीका आजमाना चाहती हैं तो गेहूं के आटे से बना उबटन एक ऑप्शन हो सकता है. इसका कैसे इस्तेमाल करना है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

चेहरे के अनचाहे बालों के लिए कैसे करें गेहूं के आटे का इस्तेमाल?

इसके लिए आपको गेहूं का आटा, बेसन और दही या दूध की जरूरत होगी. आप चेहरे से बालों को हटाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन किस तरह से करना है. आइए नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से जानते हैं. 

  • सबसे पहले एक कटोरी में 1 चम्मच गेहूं का आटा लें. 
  • फिर इसमें 1 चम्मच बेसन मिलाएं और दही या दूध डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. 
    इस पेस्ट को चेहरे के उन हिस्सों पर लगाएं जहां अनचाहे बाल हैं और लगभग 10 से 15 मिनट तक इसे हल्का सूखने दें. 
  • इसके बाद उंगलियों की मदद से बहुत हल्के हाथों से पेस्ट को रगड़ते हुए साफ करें.
  • अब आखिर में चेहरे को पानी से धोकर मॉइस्चराइजर लगाएं. बस हो गया आपका काम, जिसे हफ्ते में दो बार अपनाया जा सकता है.

क्या गेहूं का आटा चेहरे के बाल पूरी तरह हटा सकता है?

गेहूं के आटे से बाल पूरी तरह से साफ हो जाए. यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है, क्योंकि कुछ लोगों के बाल ज्यादा होते हैं जिन्हें हटाया नहीं जा सकता. हालांकि, इससे बालों को कुछ हद तक हटाने या कम करने में मदद मिल सकती है, लेकिन इससे बालों की जड़ खत्म नहीं होती. चेहरे के अनचाहे बालों के लिए थ्रेडिंग, वैक्सिंग, शेविंग या लेजर हेयर रिमूवल जैसे तरीके इस्तेमाल किए जाते हैं. 

विज्ञापन

इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो चेहरे पर कोई भी घरेलू चीज लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. इसके अलावा, आंखों के आसपास या कटे हिस्से पर इसे न लगाएं. पेस्ट को स्किन पर जोर से रगड़ने से जलन, लालिमा या छोटे-छोटे रैशेज हो सकते हैं. अगर चेहरे पर अचानक बहुत ज्यादा बाल आने लगे हैं या बालों के साथ मुंहासे, पीरियड्स में अनियमितता जैसे अन्य लक्षण भी हैं तो यह नुस्खा काम नहीं आएगा. 

गेहूं का आटा चेहरे पर लगाने के फायदे

  • आप चेहरे पर उबटन की तरह इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इससे उसे दर्द नहीं होता जितना थ्रेडिंग और वैक्सिंग में सहन करना पड़ता है.
  • यह एक तरह का नेचुरल स्क्रब है, जिससे डेड स्किन सेल्स बाहर निकलते हैं और चेहरे पर कुदरती निखार आता है.
  • इस नुस्खे में आपके ज्यादा पैसे खर्च नहीं होते हैं और बाकी सामान भी आसानी से घर में मिल जाता है.
  • गेहूं का आटा चेहरे पर लगाने से कोई नुकसान नहीं होता है और इसका फायदा स्किन टाइप के अनुसार हो सकता है.

इसे भी पढ़ें- सर्दियां शुरू होते ही फटने लगते हैं होंठ और एड़ियां? ठंड आने से पहले ही शुरू कर दें ये काम

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ