चाय के साथ रोजाना सादा पराठा खाकर हो गए हैं बोर? घर पर बनाएं तीखा-चटपटा चिली गार्लिक लच्छा पराठा

Garlic Laccha Paratha Recipe: क्या आपने कभी टेस्टी-क्रिस्पी चिली गार्लिक लच्छा पराठा खाया है, जिसका स्वाद इतना शानदार होता है कि खाने वाले इसके स्वाद की तारीफ करते थकते नहीं हैं? आइए जानते हैं आप घर पर कैसे बना सकते हैं ये पराठा.

Lachha Paratha Recipe

घर पर कैसे बनाएं टेस्टी चिली गार्लिक लच्छा पराठा? (Image: AI/Pexels)

विज्ञापन

शाम में चाय के साथ अक्सर घरों में स्नैक्स के नाम पर नमकीन पराठा बना दिया जाता है, जिसे खा खाकर लोग बोर हो जाते हैं और बाहर से खाने की चीजें लाकर खाते हैं. अगर आप भी रोज के पराठे खाकर थक चुके हैं और घर पर ही ऐसा स्वादिष्ट पराठा खाना चाहते हैं, जिसके खाकर ऐसा मन करें कि बस ये मिलती रहे, तो आपकी इस तरह की क्रेविंग के लिए चिली गार्लिक लच्छा पराठा एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसका स्वाद लाजवाब होता है और शाम के समय इसके खाने और मजा आता है. अगर आपने पहले कभी किचन में कुछ बनाया नहीं है, तो भी आपकी चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको इस स्टोरी में ऐसे आसान टिप्स देंगे, जिन्हें अपनाकर आप इस स्वादिष्ट पराठे को बना सकेंगे.


यह भी पढ़ें: Mumbai Vada Pav Recipe: घर पर कैसे बनाएं मुंबई का मशहूर स्वादिष्ट वड़ा पाव? खाने वाला हर शख्स करेगा तारीफ

विज्ञापन

चिली गार्लिक लच्छा पराठा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

घर पर इस स्वादिष्ट डिश को बनाना काफी आसान है, इसे बनाने के लिए आपको चाहिए;

  • 1/2 कप गेहूं का आटा
  • 3/4 छोटी चम्मच नमक
  • 1/2 कप मैदा
  • डस्टिंग के लिए थोड़ा गेहूं का आटा
  • थोड़ा सा हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
  • ½ छोटी चम्मच चिली फ्लेक्स
  • 1 बड़ा चम्मच सॉफ्ट बटर
  • 1 बड़ा चम्मच पिघला हुआ बटर
  • 1 बड़ा चम्मच लहसुन, पतला कटा हुआ
  • सेंकने के लिए तेल
  • जरूरत के अनुसार पानी

घर पर कैसे बनाएं आसानी से चिली गार्लिक लच्छा पराठा

  • सबसे पहले एक बड़े बाउल में गेहूं का आटा, मैदा, नमक और सॉफ्ट बटर डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें. आटे पर हल्का तेल लगाएं और 10 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  • अब आटे की बड़ी-बड़ी लोइयां बना लें और उन्हें 10 मिनट के लिए दोबारा ढककर रख दें. इसके बाद एक लोई लें और उसे पतला बेल लें. ऊपर से पिघला हुआ बटर लगाएं. फिर कटा हुआ लहसुन, चिली फ्लेक्स, हरा धनिया, थोड़ा नमक और सूखा आटा छिड़कें.
  • अब बेले हुए आटे को फोल्ड करके आयताकार आकार दें और इसे दो हिस्सों में काटें और एक हिस्से को दूसरे के ऊपर रखें. फिर हल्का ट्विस्ट करते हुए लच्छा बनाएं. इस पर थोड़ा सूखा आटा लगाकर दोबारा पराठे के आकार में बेल लें.
  • अब तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा तेल या बटर लगाएं. पराठे को तवे पर डालें और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंकें. इसी तरह बाकी पराठे भी तैयार कर लें.
  • इस तरह आपका स्वादिष्ट चिली गार्लिक लच्छा पराठा तैयार हो जाएगा, जिसे आप अपनी मनपसंद चटनी के साथ खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या आपने खाई है पानी की रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस देसी रोटी की खासियत और रेसिपी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ