Durga Puja Look: दुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन ट्रेडिशनल बंगाली लुक्स को जरूर करें ट्राई

Bengali Look For Durga Puja: अगर आप दुर्गा पूजा में बंगाली लुक पाना चाहते हैं तो इस लेख में बताए गए टिप्स मददगार साबित हो सकता है. यहां पर आपको बंगाली लुक पाने के आसान टिप्स साझा किए गए हैं, जिन्हें फॉलो किया जा सकता है. 

Bengali Look For Durga Puja

इस दुर्गा पूजा पर साड़ी पहनने की सोच रही हैं तो लाल-सफेद कॉम्बिनेशन से लेकर सिल्क साड़ी और ट्रेडिशनल बंगाली ड्रेपिंग तक कई स्टाइल ट्राई कर सकती हैं. Image Credit- Gemini

विज्ञापन

इस साल दुर्गा पूजा 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक मनाई जाएगी. इस दौरान चारों तरफ उत्सव का माहौल नजर आने लगता है. पूजा पंडाल में दर्शन के साथ-साथ इस दौरान ट्रेडिशनल आउटफिट पहनने का भी अलग ही क्रेज रहता है. खासकर साड़ी में बंगाली लुक दुर्गा पूजा के मौके पर काफी खूबसूरत और एलिगेंट नजर आता है. अगर आप भी इस दुर्गा पूजा पर साड़ी पहनने की सोच रही हैं तो लाल-सफेद कॉम्बिनेशन से लेकर सिल्क साड़ी और ट्रेडिशनल बंगाली ड्रेपिंग तक कई स्टाइल ट्राई कर सकती हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कुछ ऐसे साड़ी लुक्स, जिनसे आप अपने पूजा लुक को खास बना सकती हैं. 

इसे भी पढ़ें- करवाचौथ के लिए खरीदनी है साड़ी तो यहां से ले लीजिए आइडिया, ये Latest Saree Designs रहेंगे परफेक्ट

विज्ञापन

लाल-सफेद साड़ी में पाएं क्लासिक बंगाली लुक

दुर्गा पूजा के लिए लाल बॉर्डर वाली सफेद साड़ी सबसे क्लासिक ऑप्शन में से एक है. आप सफेद कॉटन, तांत या सिल्क साड़ी को लाल ब्लाउज के साथ पेयर कर सकती हैं. इस लुक को पूरा करने के लिए लाल बिंदी, गोल्ड झुमके, चूड़ियां और हल्की लाल लिपस्टिक लगाएं. बालों में बन और गजरा इस पारंपरिक लुक को और खूबसूरत बना सकता है. 

बंगाली स्टाइल में ड्रेप करें साड़ी

साड़ी का लुक सिर्फ उसके डिजाइन से नहीं, बल्कि उसे पहनने के तरीके से भी बदल जाता है. इस बार आप साड़ी को ट्रेडिशनल बंगाली स्टाइल में ड्रेप कर सकती हैं. बड़े बॉर्डर वाली साड़ी इस तरह की ड्रेपिंग में खास तौर पर अच्छी लगती है. इसके साथ फुल या हाफ स्लीव ब्लाउज और ट्रेडिशनल गोल्ड ज्वेलरी कैरी करें. 

लाल सिल्क साड़ी से पाएं रॉयल लुक

अगर आप दुर्गा पूजा पर थोड़ा रॉयल और एलिगेंट दिखना चाहती हैं तो लाल सिल्क साड़ी पहन सकती हैं. गोल्डन बॉर्डर वाली सिल्क साड़ी फेस्टिव माहौल के लिए काफी अच्छी रहेगी. इस लुक के साथ हैवी गोल्ड झुमके और चूड़ियां पहनें. अगर साड़ी और ज्वेलरी दोनों हैवी हैं तो मेकअप को थोड़ा सटल रखें या हल्का भी कर सकते हैं. 

विज्ञापन

बनारसी साड़ी में दिखें खूबसूरत

बनारसी साड़ी को भी दुर्गा पूजा के लिए स्टाइल किया जा सकता है. लाल, मैरून, ग्रीन या डीप पिंक रंग की बनारसी साड़ी को ट्रेडिशनल ब्लाउज के साथ पेयर करें. गोल्ड ज्वेलरी और क्लासिक हेयर बन इस लुक को और निखार सकते हैं. अगर आप पूजा के साथ किसी फेस्टिवल इवेंट में भी जाने वाली हैं तो यह लुक काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है. 

बंगाली लुक के लिए ज्वेलरी पर दें ध्यान

साड़ी के साथ सही ज्वेलरी आपके पूरे लुक को बदल सकती है. बंगाली लुक के लिए गोल्ड झुमके, चोकर, लंबा हार, चूड़ियां और नथ जैसे एक्सेसरीज कैरी कर सकती हैं. हालांकि, अगर आपकी साड़ी हैवी है तो बहुत ज्यादा ज्वेलरी पहनने के बजाय एक या दो स्टेटमेंट पीस चुनें. इससे लुक ज्यादा एलिगेंट नजर आएगा, बाकी आप अपने फेस्टिवल के हिसाब से लुक को बेहतर बनाएं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ