पिछले 15 मिनट से लगातार आ रही है हिचकी और नहीं रुक रही? जानिए कैसे मिलेगी राहत

How To Stop Hiccups Fast Naturally: हिचकी की समस्या अचानक किसी को भी परेशान कर सकती है. हालांकि, स्थिति तब ज्यादा बिगड़ जाती है, जब हिचकी 15 मिनट बाद भी बनी रहे और दूर ही ना हो. आइए Harvard से जानते हैं कैसे हिचकी की समस्या से राहत पाई जा सकती है?

How To Stop Hiccups Fast Naturally

कैसे हिचकी को जल्दी रोक सकते हैं? (Image: Pexels)

विज्ञापन

हिचकी एक ऐसी समस्या है, जो कभी भी किसी को भी परेशान कर देती है. आमतौर पर ये 1-2 मिनट में ठीक हो जाती है, लेकिन जब यह समस्या 15 मिनट या फिर उससे ज्यादा समय तक बनी रहे, तो दिल में डर बैठ जाता है कि हिचकी रुकेगी न? ये समस्या आमतौर पर खाना खाते वक्त अक्सर होती है, लेकिन लंबे समय तक बना रहना परेशानी का कारण बन जाती है. ऐसे में अगर आप भी काफी देर से हिचकी से परेशान है और जल्द से जल्द इस समस्या से राहत पाना चाहते हैं, तो आइए आपको बताते हैं आप कैसे हिचकियों से छुटकारा पा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: तांबे के लोटे में पीते हैं पानी तो सावधान! ये 2 गलतियां फायदे की जगह शरीर में भर देंगी कॉपर टॉक्सिसिटी

विज्ञापन

हिचकी कैसे आती है?

Harvard Health Publishing के अनुसार, हिचकी एक रिफ्लेक्स है, जिसमें हमारी सांस लेने वाली मांसपेशी यानी डायफ्राम अचानक सिकुड़ जाती है. इसके साथ पसलियों के बीच की मांसपेशियों में भी झटका लगता है, जिससे हम अचानक सांस अंदर खींचते हैं. इसी दौरान गले में वोकल कॉर्ड्स के पास मौजूद जगह बंद हो जाती है और ‘हिक’ की आवाज निकलती है. यही आवाज हिचकी कहलाती है और मेडिकल भाषा में इसे ‘सिंगल्टस’ (Singultus) कहा जाता है, जो की काफी आम समस्या है.

किन कारणों से पैदा हो सकती है हिचकी की समस्या?

अब सवाल उठता है कि आखिर किन-किन कारणों से हिचकी की समस्या पैदा होती है, तो बता दें कि; ज्यादातर मामलों में हिचकी का कोई खास मकसद नहीं होता और ये अपने-आप ठीक हो जाती हैं, आमतौर पर 30 या उससे ज्यादा बार हिचकी आने के बाद सामान्य हो जाती है. हिचकी के पीछे कुछ छोट-मोटे कारण इस प्रकार हो सकते हैं;

  • बहुत ज्यादा खाना खाने, बहुत ज्यादा शराब पीने या पेट में बहुत ज्यादा हवा भरने की वजह से ये समस्या हो सकती है.
  • शरीर के बाहर या अंदर तापमान में अचानक बदलाव होने से
  • सिगरेट पीना के कारण भी
  • बहुत उत्साह, तनाव या दूसरी भावनाएं में भी ऐसी स्थिति पैदा हो सकती है

कैसे मिलेगी हिचकी से जल्दी राहत?

  • जीभ को हल्का खींचें: जीभ को धीरे से बाहर खींचने या पानी निगलने से हिचकी रोकने में मदद मिल सकती है.
  • चीनी या पानी का इस्तेमाल करें: थोड़ी दानेदार चीनी निगलने, बर्फ जैसा ठंडा पानी छोटे-छोटे घूंट में पीने या पानी से गरारे करने से भी राहत मिल सकती है.
  • नींबू चखें: नींबू का छोटा टुकड़ा चखने से मुंह और गले में अलग तरह की अलर्ट पैदा होती है, जो हिचकी रोकने में मदद कर सकती है.
  • गर्दन के पीछे हल्की मालिश करें: गर्दन के पिछले हिस्से को धीरे-धीरे रगड़ने या हल्की थपकी देने से राहत मिल सकती है.
  • सांस लेने के तरीके पर ध्यान दें: कुछ सेकंड के लिए आराम से सांस रोकने की कोशिश कर सकते हैं.
  • घुटनों को छाती के पास लाएं: बैठकर अपने घुटनों को छाती के पास लाएं और थोड़ा आगे की ओर झुकें. इस तरीके से भी हिचकी में राहत मिल सकती है.
  • ध्यान कहीं और लगाएं: हिचकी से ध्यान हटाने के लिए कोई हल्का काम करें, बातचीत करें या किसी दूसरी एक्टिविटी में व्यस्त हो जाएं.

इस बात पर ध्यान दें: हिचकी रोकने के लिए गले में कॉटन स्वैब या कोई दूसरी चीज डालने से बचें, क्योंकि इससे चोट लग सकती है. पेपर बैग में सांस लेने का तरीका भी न अपनाएं, क्योंकि इससे ऑक्सीजन की कमी हो सकती है. अगर हिचकी 48 घंटे से ज्यादा बनी रहे या बार-बार परेशानी पैदा करे, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

SOURCE: Harvard Health Publishing

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ